लाइव न्यूज़ :

इंदौर में खेलते-खेलते कार में कैद, दर्दनाक हादसा, दो लड़कियों समेत तीन बच्चों की दम घुटने से मौत

By भाषा | Updated: May 24, 2019 14:53 IST

सांवेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृत बच्चों की शिनाख्त पूनम (06), बुलबुल (04) और प्रतीक (03) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे सुबह खेलने के लिये घर से बाहर निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देबेसुध बच्चों को आस-पास के लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। 

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में कार में फंसी दो लड़कियों समेत तीन बच्चों की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गयी। ये बच्चे सगे भाई-बहन थे।

सांवेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृत बच्चों की शिनाख्त पूनम (06), बुलबुल (04) और प्रतीक (03) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे सुबह खेलने के लिये घर से बाहर निकले थे। पड़ोस के एक खाली भूखंड पर खड़ी कार का दरवाजा खुला देखकर वे खेलते-खेलते इसमें दाखिल हो गये और वाहन का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार लॉक होने से बच्चे इसके अंदर फंस गये। वे करीब तीन घंटे तक कार में फंसे रहे और इसका दरवाजा खोल नहीं सके। यह कार खराब है और लम्बे समय से एक ही जगह पर खड़ी होने के कारण उस पर धूल की मोटी परत जम चुकी है।

उन्होंने बताया कि राह से गुजर रहे एक व्यक्ति की कार पर निगाह पड़ी। उसने बेसुध बच्चों को आस-पास के लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए