लाइव न्यूज़ :

इंदौरः सैलरी नहीं दी, मांगे जाने पर किया ट्रांसफर, निजी कंपनी के सात कर्मचारियों ने जहर खाया, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2022 16:14 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर का मामला है। कर्मचारियों के सहकर्मी अनिल निगम ने बताया कि उनके साथियों ने निजी कंपनी के दफ्तर के सामने जहर खाया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।कई माह से वेतन नहीं दिया था और उनका तबादला अन्य कारखाने में कर दिया था।उप निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदौरः इंदौर में बकाया वेतन मांगे जाने पर अन्य कारखाने में तबादला किए जाने से परेशान होकर एक निजी कम्पनी के सात कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से एक साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

 

उप निरीक्षक अजय सिंह कुशवाह ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने वाले सातों लोगों को महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सातों कर्मचारी मॉड्यूलर किचन में प्रयोग होने वाला सामान बनाने वाली निजी कंपनी के कारखाने में काम करते थे।

कुशवाह ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि कम्पनी के मालिकों ने इन कर्मचारियों को पिछले कई माह से वेतन नहीं दिया था और उनका तबादला अन्य कारखाने में कर दिया था जिससे वे परेशान चल रहे थे। उप निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, मामले से संबंधित कर्मचारियों के सहकर्मी अनिल निगम ने बताया कि उनके साथियों ने निजी कंपनी के दफ्तर के सामने जहर खाया। उन्होंने दावा किया कि कंपनी के मालिकों ने यह कहते हुए उन्हें बृहस्पतिवार (एक सितंबर) से काम पर आने से मना कर दिया था कि उनकी अब कोई जरूरत नहीं रह गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज