लाइव न्यूज़ :

इंदौर स्कूल परिसरः 16 और 17 साल के 2 किशोरों ने 13 वर्षीय लड़के के साथ किया कुकर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 15:51 IST

Indore school premises: अन्नपूर्णा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय नायर ने बताया कि 16 और 17 साल की उम्र के आरोपी लड़कों को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित स्कूल परिसर के खुले मैदान में खेल रहा थाबच्चे को सरकारी एमवाय अस्पताल ले जाया गया।देरी की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Indore school premises: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एक स्कूल परिसर में दो किशोरों ने 13 वर्षीय एक लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि पीड़ित परिवार को अनिवार्य मेडिकल जांच कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा, जिसके बाद अधिकारियों ने इस देरी की जांच शुरू कर दी। अन्नपूर्णा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय नायर ने बताया कि 16 और 17 साल की उम्र के आरोपी लड़कों को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को समय हुई जब पीड़ित स्कूल परिसर के खुले मैदान में खेल रहा था, तभी आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी छात्र नहीं हैं, उनमें से एक मिस्री है और आस-पास रहने वाले बच्चे अक्सर खुले परिसर में खेलने आते हैं। उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ितों के परिचितों के अनुसार, लड़के को जिला अस्पताल में कानून के अनुसार नमूनों की जांच कराने के लिए कहा गया था, जहां काफी देर तक इंतजार करने के बाद उसके परिवार को बताया गया कि अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। परिवार ने परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) से मुलाकात की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उन्होंने दावा किया कि इसके बाद बच्चे को सरकारी एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिकी दर्ज होने के 17 घंटे बाद उसका परीक्षण हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परीक्षण के लिए पीड़ित के साथ पुलिसकर्मी भी गए थे। संपर्क करने पर, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने कहा कि उन्होंने देरी की जांच के आदेश दे दिए हैं।

उन्होंने आगे कहा, "मैंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) और जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टरों से देरी के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।" उन्होंने बताया कि छोटे स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्वाब परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए