लाइव न्यूज़ :

छात्र-छात्राओं को विद्यालय छोड़ने वाले 60 वर्षीय वाहन चालक ने बाल पोर्नोग्राफी के वीडियो किए साझा?, अलग-अलग वीडियो डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2025 14:34 IST

Indore Police: पुलिस का साइबर दस्ता इस विद्यालय के प्रबंधन को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना देकर उसके खिलाफ उचित कदम उठाने के लिए पत्र लिखेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो बच्चों के यौन शोषण से जुड़े हैं।वापस घर छोड़ने का काम करता है।मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

इंदौरः इंदौर में पुलिस के साइबर दस्ते ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय छोड़ने वाले 60 वर्षीय वाहन चालक को प्रतिबंधित बाल पोर्नोग्राफी के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के साइबर दस्ते के निरीक्षक दिनेश वर्मा ने बताया कि 60 वर्षीय आरोपी ने प्रतिबंधित बाल पोर्नोग्राफी के तीन वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘वॉट्सऐप’ के जरिये कुछ लोगों से साझा किए थे। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट करा लिया था, हालांकि पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस उपकरण से अन्य लोगों को भेजे गए अश्लील वीडियो हासिल कर लिए। वर्मा ने बताया, ‘‘ये वीडियो बच्चों के यौन शोषण से जुड़े हैं।

पहली नजर में लगता है कि इन्हें विदेश में तैयार किया गया है। हमने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।’’ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अपने ई-रिक्शा से छात्र-छात्राओं को उनके घर से शहर के एक विद्यालय ले जाने और वापस घर छोड़ने का काम करता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस का साइबर दस्ता इस विद्यालय के प्रबंधन को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना देकर उसके खिलाफ उचित कदम उठाने के लिए पत्र लिखेगा। वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीCrime BranchइंदौरMadhya PradeshIndore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम