लाइव न्यूज़ :

पटवारी और उसकी पत्नी की 3381908 रुपये की संपत्ति जब्त, इटली में बनी दोनाली बंदूक बरामद, भूखंड, भवन और ट्रक शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2022 20:02 IST

विशेष न्यायाधीश गंगाचरण दुबे ने पटवारी महेश देपन और उनकी पत्नी मीना देपन की 33,81,908 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। अदालत ने "मध्यप्रदेश विशेष न्यायालय अधिनियम 2011" के तहत यह फैसला सुनाया।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने जिन संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया, वे पटवारी और उसकी पत्नी के नाम से खरीदी गई थीं। भूखंड, एक भवन और एक ट्रक के साथ ही इटली में बनी लाइसेंसी बंदूक शामिल है।12 बोर की इस दोनाली बंदूक का मूल्य 25,000 रुपये आंका गया है और इसका लाइसेंस वर्ष 2005 में पटवारी के नाम पर बनाया गया था।

इंदौरः भ्रष्टाचार रोकने के लिए मध्य प्रदेश में बनाए गए विशेष कानून के तहत इंदौर की अदालत ने सोमवार को एक पटवारी और उसकी पत्नी की करीब 34 लाख रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। पटवारी की वैध आय के मुकाबले ज्यादा पाई गई इस जब्तशुदा मिल्कियत में इटली में बनी दोनाली बंदूक भी शामिल है।

 

अभियोजन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विशेष न्यायाधीश गंगाचरण दुबे ने पटवारी महेश देपन और उनकी पत्नी मीना देपन की 33,81,908 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। अदालत ने "मध्यप्रदेश विशेष न्यायालय अधिनियम 2011" के तहत यह फैसला सुनाया।

विशेष लोक अभियोजक महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने फैसले के हवाले से बताया कि अदालत ने जिन संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया, वे पटवारी और उसकी पत्नी के नाम से खरीदी गई थीं। चतुर्वेदी ने बताया कि इन संपत्तियों में पड़ोसी उज्जैन जिले में एक भूखंड, एक भवन और एक ट्रक के साथ ही इटली में बनी लाइसेंसी बंदूक शामिल है।

विशेष लोक अभियोजक ने बताया,"12 बोर की इस दोनाली बंदूक का मूल्य 25,000 रुपये आंका गया है और इसका लाइसेंस वर्ष 2005 में पटवारी के नाम पर बनाया गया था।’’ उन्होंने बताया कि उज्जैन जिले के रहने वाले देपन ने 1997 में अनुकम्पा नियुक्ति के आधार पर पटवारी की सरकारी नौकरी शुरू की थी। चतुर्वेदी ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर 2010 में छापे मारकर पटवारी की वैध आय से ज्यादा संपत्तियों का खुलासा किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेशकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए