लाइव न्यूज़ :

इंदौरः 8 माह की बेटी मायरा को मां वर्षा ने पानी की टंकी में डुबोकर जान से मारा, ढक्कन बंद करके भारी मोटर पंप रखा, आखिर मासूम ने क्या की गलती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2025 19:27 IST

Indore: सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शिवेंदु जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अविनाश चौहान नामक एक व्यक्ति के घर में बनी पानी की भूमिगत टंकी में उनकी आठ माह की बेटी मायरा का शव बुधवार को मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों के संदेह जताने पर बच्ची की मां वर्षा (26) से पुलिस ने पूछताछ की, तो विरोधाभासी बयान दिए।पारिवारिक विवाद में बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर हत्या का जुर्म कथित तौर पर कबूल किया।टंकी का ढक्कन बंद करके उसके ऊपर पानी का भारी मोटर पंप रख दिया।

इंदौरःइंदौर में आठ माह की बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर जान से मारने के आरोप में पुलिस ने उसकी मां को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शिवेंदु जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अविनाश चौहान नामक एक व्यक्ति के घर में बनी पानी की भूमिगत टंकी में उनकी आठ माह की बेटी मायरा का शव बुधवार को मिला था। उन्होंने बताया कि परिजनों के संदेह जताने पर बच्ची की मां वर्षा (26) से पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने विरोधाभासी बयान दिए।

एसीपी जोशी के मुताबिक सख्ती से पूछताछ किए जाने पर वर्षा ने सास-ससुर से पारिवारिक विवाद में अपनी बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर उसकी हत्या का जुर्म कथित तौर पर कबूल किया। उन्होंने पूछताछ के हवाले से बताया,"वर्षा ने अपनी बेटी को पानी की टंकी में डुबो दिया। फिर टंकी का ढक्कन बंद करके उसके ऊपर पानी का भारी मोटर पंप रख दिया।

बाद में उसने अपने पति से बच्ची के गायब होने की बात कही और उसे ढूंढने का नाटक भी किया।’’ एसीपी ने बताया कि वर्षा ने अपनी बच्ची को जब पानी की टंकी में डुबोया, तो उसके सास-ससुर एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि के चलते घर से बाहर थे और उसका पति शौचालय में था। उन्होंने बताया कि बच्ची के हत्याकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshइंदौरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम