लाइव न्यूज़ :

इंदौरः शौहर ने 63 साल की दूसरी बीवी को ‘तीन तलाक’ दिया, मामला दर्ज, आरोपी ने पीड़ित महिला से वर्ष 2003 में दूसरी शादी की थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2023 18:23 IST

सदर बाजार थाने की प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि 63 साल की महिला की शिकायत पर उसके शौहर के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने पीड़ित महिला से वर्ष 2003 में दूसरी शादी की थी। 2022 में अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी अपनी पत्नी से बेहद नाराज चल रहा था।

इंदौरः इंदौर में एक व्यक्ति के खिलाफ 63 साल की दूसरी पत्नी को ‘तीन तलाक’ देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सदर बाजार थाने की प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि 63 साल की महिला की शिकायत पर उसके शौहर के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित महिला से वर्ष 2003 में दूसरी शादी की थी। यादव ने कहा कि महिला के संतान नहीं होने की बात पर आरोपी उसे अकसर पीटता था जिससे तंग आकर उसने 2022 में अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

यादव ने कहा, "यह मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी अपनी पत्नी से बेहद नाराज चल रहा था। उसने ‘तीन तलाक’ दिए जाने को लेकर बाकायदा एक पत्र तैयार कराया और इसे अपनी पत्नी को भेज दिया। आरोपी ने इस पत्र की एक प्रति अपनी पत्नी को व्हाट्सऐप पर भी भेज दी।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 एक साथ तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध खत्म करने की प्रथा पर रोक लगाता है। इस कानून में मुजरिम के लिए तीन साल तक के कारावास का प्रावधान है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरभोपालPoliceमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी