लाइव न्यूज़ :

इंदौर हनी ट्रैप मामला: ढहाई जा रही आरोपी जीतू सोनी की तीन इमारतें, डांस बार भी स्वाहा, जानें अब तक का घटनाक्रम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 5, 2019 09:39 IST

जीतू सोनी के फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। जिन इमारतों को ढाहाया जा रहा है वे अवैध बताई जा रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देजीतू सोनी एक अखबार का मालिक भी है। उसके अखबार का नाम सांझा लोकस्वामी है। पुलिस जीतू के अखबार को सील कर चुकी है। जीतू सोनी के खिलाफ इंदौर नगर निगम निलंबित चल रहे 60 वर्षीय अधीक्षण इंजीनियर हरभजन सिंह ने 19 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। जीतू पटवारी के अखबार द्वारा कुछ ऐसी सामग्री प्रकाशित और प्रसारित की जा रही थी जिसमें कुछ कथित नामचीन लोग और नेता महिलाओं संग आपत्तिजनत हालत में देखे जा रहे थे।

मध्य प्रदेश के इंदौर के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में आरोपी जितेंद्र सोनी उर्फ जीतू सोनी की तीन इमारतें ढहाई जा रही हैं। इंदौर नगर निगम यह कार्रवाई कर रहा है। ढहाई जाने वाली इमारतों में जीतू का एक घर और डांस बार शामिल है। 

बता दें जीतू सोनी के फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। जिन इमारतों को ढाहाया जा रहा है वे अवैध बताई जा रही हैं। 

जीतू सोनी एक अखबार का मालिक भी है। उसके अखबार का नाम सांझा लोकस्वामी है। पुलिस जीतू के अखबार को सील कर चुकी है। 

जीतू सोनी के खिलाफ इंदौर नगर निगम निलंबित चल रहे 60 वर्षीय अधीक्षण इंजीनियर हरभजन सिंह ने 19 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल, जीतू पटवारी के अखबार द्वारा कुछ ऐसी सामग्री प्रकाशित और प्रसारित की जा रही थी जिसमें कुछ कथित नामचीन लोग और नेता महिलाओं संग आपत्तिजनत हालत में देखे जा रहे थे। एक वीडियो में हरभजन सिंह के एक महिला के साथ होने का दावा किया गया था। 

इस पर हरभजन सिंह ने सांध्य दैनिक में प्रकाशित खबर को लेकर आईटी एक्ट के संबद्ध प्रावधानों के तहत जीतू सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं और एक ड्राइवर को गिफ्तार किया। महिलाओं के इस गिरोह पर आरोप है कि वे खुफिया कैमरों से अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर अपने शिकारों को ब्लैकमेल करती थीं। 

हरभजन की शिकायत पर 30 नवंबर की रात जीतू सोनी के एक होटल, डांस बार और नाइट क्लब में छापेमारी की गई। नाइट क्लब से 67 युवतियों और महिलाओं को बचाया गया है। महिलाओं के साथ सात बच्चे भी थे। महिलाएं पश्चिम बंगाल और असम की हैं जिन्हें कथित तौर पर दयनीय हालत में डांस बार के ऊपर एक छोटे से कमरे में रखा गया था और उनसे डांस बार में काम जाता था। हरभजन का आरोप है कि सांध्य दैनिक के मालिक जीतू सोनी ने उनकी निजता का हनन करते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित की और इसके ऑडियो-विजुअल अंशों को अलग-अलग माध्यमों पर प्रसारित भी किया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास