लाइव न्यूज़ :

इंदौरः आए दिन चॉकलेट, खिलौनों और कपड़ों की मांग से पिता परेशान, आठ वर्षीय बेटी को निर्माणाधीन इमारत के पास ले गया और टाइल्स-पत्थरों से सिर कुचलकर जान से मार दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2023 12:10 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर का मामला है। आरोपी की पहचान राकेश (37) के रूप में हुई है और वह एक बढ़ई के यहां मजदूरी करता है तथा नशे का आदी है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी आए दिन चॉकलेट, खिलौनों और कपड़ों की मांग कर उसकी परेशानियां बढ़ा रही थी।परेशानी से निजात पाने के लिए उसने अपनी बेटी की शनिवार रात कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी अपनी बेटी को एक निर्माणाधीन इमारत के पास ले गया और टाइल्स व पत्थरों से सिर कुचलकर जान से मार दिया।

इंदौरः इंदौर में पुलिस ने आठ वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में दावा किया कि वह गरीबी से बुरी तरह परेशान है और उसकी बेटी आए दिन चॉकलेट, खिलौनों और कपड़ों की मांग कर उसकी परेशानियां बढ़ा रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राकेश (37) के रूप में हुई है और वह एक बढ़ई के यहां मजदूरी करता है तथा नशे का आदी है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार सिंह ने आरोपी की पहचान उजागर किए बगैर संवाददाताओं को बताया,‘‘आरोपी ने पूछताछ में पुलिस से कहा कि वह बेहद गरीबी में जी रहा है और उसकी बेटी उससे बार-बार चॉकलेट, खिलौनों और कपड़ों की मांग करती रहती थी जिससे वह काफी परेशान रहता था।’’

उन्होंने आरोपी के बयान के हवाले से बताया कि इस परेशानी से निजात पाने के लिए उसने अपनी बेटी की शनिवार रात कथित तौर पर हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि आरोपी अपनी बेटी को एक निर्माणाधीन इमारत के पास ले गया और टाइल्स व पत्थरों से सिर कुचलकर जान से मार दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की मां शहर के एक मंदिर के पास भीख मांगती है, जबकि उसकी पत्नी तीन साल पहले उसे छोड़कर जा चुकी है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के पास से उसका मतदाता परिचय पत्र मिला है, लेकिन उसके परिवार के पास से राशन कार्ड नहीं मिला है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेशहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए