लाइव न्यूज़ :

Indore Digital Arrest: 34 बैंक खातों और 1400 सिम कार्ड की पहचान, आखिर क्या है ‘डिजिटल अरेस्ट’?, कैसे करते ठगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2024 17:16 IST

Indore Digital Arrest: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि गिरोह ने एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रही युवती को पांच महीने पहले कॉल किया।

Open in App
ठळक मुद्देमादक पदार्थों व फर्जी पासपोर्ट के मामले में फंसाने की धमकी दी।गिरोह ने युवती को डिजिटल तौर पर गिरफ्तार करने का झांसा दिया।कुल 12 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में हस्तांरित करा लिए।

Indore Digital Arrest:इंदौर की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक संगठित गिरोह के 34 बैंक खातों और 1,400 सिम कार्ड की पहचान की है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी का नया तरीका है। ऐसे मामलों में ठग खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर लोगों को ऑडियो या वीडियो कॉल करके डराते हैं और उन्हें गिरफ्तारी का झांसा देकर उनके ही घर में डिजिटल तौर पर बंधक बना लेते हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि गिरोह ने एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रही युवती को पांच महीने पहले कॉल किया और उसे मादक पदार्थों व फर्जी पासपोर्ट के मामले में फंसाने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि गिरोह ने युवती को डिजिटल तौर पर गिरफ्तार करने का झांसा दिया और जांच के नाम पर उससे कुल 12 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में हस्तांरित करा लिए। दंडोतिया ने बताया, ‘‘अब तक की जांच में इस गिरोह के 34 बैंक खातों और 1,400 सिम कार्ड के बारे में पता चला है।

इन सिम कार्ड का इस्तेमाल चार मोबाइल फोन में किए जाने के सुराग मिले हैं। इससे जाहिर है कि यह एक संगठित गिरोह है।’’ उन्होंने बताया कि गिरोह के एक सदस्य को राजस्थान के झालावाड़ से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उसके पास से ठगी के दो लाख रुपये बरामद भी किए गए। दंडोतिया ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के साथ ही पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshइंदौरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम