लाइव न्यूज़ :

इंदौर अन्नपूर्णा थानाः 65 वर्षीय पत्नी सीमा खत्री पर कैची से कई वार कर मार डाला, फिर पति 70 वर्षीय ताराचंद खत्री तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 4, 2025 17:56 IST

Indore Annapurna Police Station: गुस्से में ताराचंद ने कैची से कई वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। थोड़ी देर में ही पत्नी ने दमतोड़ दिया। बहू जब कचरा फेंक कर आई तो सास लहुलूहान जमीन पर पड़ी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देघर पर बहू और पत्नी के साथ ताराचंद खत्री थे।दोपहर को बहू नीचे कचरा फेंकने आई थी।पत्नी के साथ ताराचंद की कहासुनी हो गई।

Indore Annapurna Police Station: शुक्रवार दोपहर को शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर पैलेस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।जहां 70 वर्षीय ताराचंद खत्री ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी सीमा खत्री की हत्या कर  तीन मंजिला इमारत की छत से नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के सिल्वर पैलेस कॉलोनी में  ताराचंद खत्री, पत्नी सीमा खत्री, बेटा हरीश और बहू के साथ रहते थे।बेटा फुटवियर की दुकान संचालित करता है। सुबह वह दुकान चल गया। घर पर बहू और पत्नी के साथ ताराचंद खत्री थे।

दोपहर को बहू नीचे कचरा फेंकने आई थी। इस दौरान पत्नी के साथ ताराचंद की कहासुनी हो गई। गुस्से में ताराचंद ने कैची से कई वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। थोड़ी देर में ही पत्नी ने दमतोड़ दिया। बहू जब कचरा फेंक कर आई तो सास लहुलूहान जमीन पर पड़ी हुई थी।

पत्नी के मरने के बाद आरोपी पति ताराचंद भागते हुए तीन मंजिला घर की छत पर पहुंचे और नीचे छलाँग लगा दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया, जिसके बाद घायल ताराचंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात के पीछे लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक कलह और आरोपी की बिगड़ी मानसिक स्थिति मुख्य कारण हो सकती है। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाने की पुलिस टीम और एसीपी मौके पर पहुंच। पुलिस मामला दर्ज जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला