लाइव न्यूज़ :

15 साल तक गुफा में बंधक बनाकर बुजुर्ग करता रहा रेप, बोला- आत्मा ने करवाया सबकुछ

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 10, 2018 14:52 IST

लड़की जब 13 साल की थी तो उसे 2013 में अगवा किया गया था। आरोपी की 83 वर्षीय बुजुर्ग है।

Open in App

जकार्ता, 10 अगस्त: इंडोनेशिया से रेप की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। यहां 15 सालों तक एक गुफा में एक युवती को किडनैप करके रखा गया था। जहां उसके साथ एक बुजुर्ग इंसान रेप करता था। पुलिस ने इस ममाले में आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। जिसकी उम्र 83 साल है। घटना इंडोनेशिया के तोलितोली की है। 

13 साल की उम्र में किडनैप 

पुलिस के 15 साल पहले जब उसने लड़की को किडनैप किया था, तो उसकी उम्र महज 13 साल की थी। इस केस में आत्म और भूतों का भी एंगल है। आरोपी इंसान कहता है कि उसके अंदर किसी युवक की आत्मा प्रवेश कर जाती है, तभी वह युवती का रेप करता है। 

गुफा घर के था  पास 

पुलिस के मुताबिक, महिला को 5 अगस्त को मध्य सुलावेसी प्रांत के गालुम्पांग इलाके से बचाया गया था। इस महिला को एक गुफा में रखा गया था। पुलिस ने गुफा की जो तस्वीर साझा कि है, उसमें दिख रहा है कि गुफा के अंदर कुछ फर्नीचर दिखाई दे रहा है और ये गुफा अभियुक्त के घर के एकदम पास ही था। 

आत्मा करती थी प्रवेश 

पुलिस के प्रमुख एम इकबाल अलकुदुसी ने बताया, आरोपी तब से युवती का रेप कर रहा है, जब वो महज 13 साल की थी। रात के वक्त वह महिला को वह अपने घर ले आता था, लेकिन दिन के वक्त उसे गुफा जैसे दिखने वाले कैदखाने में कैद कर रखता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 15 साल पहले लड़की को उसके बॉयफ्रेंड की तस्वीर दिखाई और झांसा दिया कि लड़के की आत्मा उसके शरीर में प्रवेश कर गई है। 

2013 से पीड़िता का यौन शोषण

जकार्ता पोस्ट के मुताबिक,  वहां के स्थानीय व्यकित ने कहा,'ऐसा लगता है मानों पीड़िता का ब्रेनवॉश किया गया हो। पीड़िता वहां से भाग न सके और किसी और से मिल न सके, इसके लिए उसे लगातार डराया गया कि एक जिन उस पर लगातार नजर रखता है। आरोपी का नाम 'जिन अमरीन' है। वह 2013 से पीड़िता का यौन शोषण कर रहा है। 

पुलिस ने बताया कि उसे अगवा की हुई लड़की के बारे में पीड़िता की बहन से ही पता चला। बहन ने पड़ोसियों को बताया कि पीड़िता कहीं आस-पास ही है। पीड़िता की बहन की शादी अभियुक्त के बेटे से हुई थी। आरोपी ने पीड़िता के घर वालों से झूठ कहा था कि पीड़िता नौकरी के लिए जकार्ता चली गई है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :इंडोनेशियारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने