लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में लॉटरी के इनाम में धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल की महिला को हुई 28 महीने की जेल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2022 21:58 IST

ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला नरेंद्र गिल उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स शहर में एक शॉपिंग सेंटर में काम करती थी। वहीं पर उसने एक 81 साल के बुजुर्ग फ्रैंक गोलैंड के लॉटरी टिकट की जांच की और उन्हें बताया कि उनकी लॉटरी का नंबर इनाम के लिए नहीं निकला है। जबकि उसने झूठ बोला था और होलैंड के लॉटरी टिकट का सेलेक्शन इनाम के लिए हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देदो बच्चों की मां नरेंद्र गिल को चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में लीड्स क्राउन कोर्ट में पेश किया गयानरेंद्र गिल को 130,000 पाउंड की लॉटरी के इनाम में धोखाधड़ी के लिए 28 महीने जेल की सजा मिलीभारतीय मूल की महिला नरेंद्र गिल ने 81 साल के बुजुर्ग फ्रैंक गोलैंड के साथ यह फ्रॉड किया था

लंदन: भारतीय मूल की एक महिला बुजुर्ग शख्स को धोखा देकर 130,000 पाउंड की लॉटरी के इनाम को धोखे से हड़पना चाहती थी लेकिन वो ब्रिटिश पुलिस की चंगुल में फंस गई और उसके इस हरकत के लिए ब्रिटेन की एक कोर्ट ने 28 महीने जेल की सजा सुनाई है।

जानकारी के मुताबिक महिला का नाम नरेंद्र गिल बताया जा रहा है और वह उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स शहर में एक शॉपिंग सेंटर में काम करती थी। वहीं पर उसने एक 81 साल के बुजुर्ग फ्रैंक गोलैंड के लॉटरी टिकट की जांच की और उन्हें बताया कि उनकी लॉटरी का नंबर इनाम के लिए नहीं निकला है।

उसके बाद नरेंद्र गिल ने चुपके से फ्रैंक गोलैंड की वो लॉटरी रख ली, जो सचमुच में इनाम के लिए घोषित की गई थी। 'द सन' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक गोलैंड ने गिल को कई टिकट चेक करने के लिए दिये थे। उनमें से एक लॉटरी का चयन ईनाम के लिए हुआ था लेकिन गिल ने उनसे झूठ बोला और इनाम वाला टिकट अपने पास रख लिया।

जांच के बाद 51 साल की दो बच्चों की मां नरेंद्र गिल को चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में लीड्स क्राउन कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने शुक्रवार को नरेंद्र गिल को 28 महीने के लिए जेल की सजा सुनाई। यूके में यूरोमिलियन्स लॉटरी चलाने वाली कंपनी कैमलॉट को गिल पर तब शक हुआ जब उन्होंने कंपनी में फोन करके ग्राहकों सेवा से बात की और कहा कि लीड्स में व्हाइट रोज़ शॉपिंग सेंटर में करते हुए उन्हें यह टिकट उपहार में मिला था। 

लॉटरी कंपनी कैमलॉट ने शक के बाद फौरन मामले में पुलिस कंप्लेन की। पुलिस ने जब मामले की जांच कर गिल पर चोरी के आरोपों को सही पाया तो रिटायर डिलीवरी मैन गौलैंड ने कहा, "यह काफी चौंकाने वाला मामला है।" कान में सुनने वाले यंत्र पहनने वाले गौलैंड ने याद किया कि उन्होंने टिकट के इनाम को चेक करने के लिए गिल को अपने आठ टिकट दिए थे।

नरेंद्र गिल ने उन्हें बताया कि उनके लॉटरी का कोई भी टिकट इनाम के लिए सेलेक्ट नहीं हुआ है और वो हारे गये हैं। गौलैंड ने कहा कि उन्हें यह महसूस ही नहीं हुआ कि गिल ने उनके टिकट को बदल दिया है और सही टिकट की जगह गलट टिकट दे दिया है।

वहीं लीड्स क्राउन कोर्ट से सजा पाने के बाद 'द सन' से गिल ने कहा, "जाहिर है, मैंने भारी भूल की, काश की मैंने ऐसा बेवकूफी नहीं की होती"

टॅग्स :Londonक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए