लाइव न्यूज़ :

पत्नी के सामने ही फ्लाइट में दूसरी लड़की के साथ छेड़छाड़, पीड़िता ने कहा- सो कर उठी तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 6, 2018 12:16 IST

भारत के मूल निवासी को अमेरिका में लॉस वेगास की पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में किया गिरफ्तार।

Open in App

भारत के मूल निवासी को अमेरिका में लॉस वेगास से डेट्रायट की उड़ान के दौरान एक महिला को-पैसेंजर से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  34 वर्षीय व्यक्ति प्रभू राममूर्ति पर बुधवार  3 जनवरी को लॉस वेगास से डेट्रायट की एक उड़ान के दौरान बगल में विंडो सीट पर बैठी 22 साल की महिला के उत्पीड़न का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने राममूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद राममूर्ति को रीजनल कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे जमानत नहीं दी है।

डेली मेल के मुताबिक फ्लाइट में राममूर्ति के बगल वाली विंडो सीट पर एक 22 साल की महिला बैठी थी। ठीक राममूर्ति की दूसरी तरफ उसकी पत्नी बैठी थी। पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि जब फ्लाइट उड़ान भर रही थी तो उसकी आंख लग गई थी और वह सो गई थी। आरोपी ने उसकी नींद का फायदा उठाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता जगी तो उसने देखा तो कि उसके कपड़े अजीब तरीके से हो गए थे। उसकी ब्रा के हुक खुले हुए थे। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी उसके प्राइवेट पार्ट में भी हाथ लगाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद महिला ने फ्लाइट के अटेंडेट से भी इस बात की शिकायत की। इस घटना के दौरान आरोपी की पत्नी भी सो रही थी। 

कोर्ट के मुताबिक फ्लाइट जैसे ही डेट्रोइट मेट्रो हवाई अड्डा पर लैंड हुई। आरोपी राममूर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं राममूर्ति का कहना है कि महिला उसपर गलत इल्जाम लगा रही है। वह फ्लाइट में बैठते ही नींद की दवा खाकर सो गया था। आरोपी एक प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। हालांकि आरोपी राममूर्ति की पत्नी का इसपर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नफ्लाइटअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो