लाइव न्यूज़ :

'इंडियन आइडल' में आ चुका शख्स दिल्ली में झपटमारी और लूट की 100 घटनाओं में था शामिल, गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2021 11:20 IST

बदमाश की पहचान विकास नगर निवासी सूरज उर्फ फाइटर के रूप में हुई। उसने बताया कि वह दिल्ली के अलग अलग जिलों में अब तक सौ से अधिक झपटमारी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। 

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार शख्स पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर हैवह बेहतरीन गायक भी है और इंडियन आइडल में भी हिस्सा ले चुका हैपुलिस के मुताबिक अब तक सौ से अधिक झपटमारी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है

दिल्लीः सिंगिंग रिऐलिटी शो 'इंडियन आइडल' के प्रतिभागी रहे 28-वर्षीय सूरज बहादुर दिल्ली में झपटमारी और हथियारों के बल पर लूटपाट के 100 से अधिक मामलों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर 2 गोल्ड मेडल जीत चुके सूरज के पास 2.5-किलोग्राम सोना, चोरी के 55 मोबाइल, 5 वाहन और देसी पिस्तौल मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार शख्स पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर है। वह बेहतरीन गायिकी भी करता है। वह इंडियन आइडल में भी नजर चुका है लेकिन महंगे शौक और अय्याशी के कारण वह लूटपाट करने लगा। रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली पुलिस इसे पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल के मुताबिक पुलिस टीम एक स्कूटी सवार युवक पर पुलिस को शक हुआ। युवक भी पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और उसको पकड़कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल भी मिला है। पुलिस ने यह भी बताया है कि जिस स्कूटी को शख्स चला रहा था वह भी चोरी की हुई है।

बदमाश की पहचान विकास नगर निवासी सूरज उर्फ फाइटर के रूप में हुई। उसने बताया कि वह दिल्ली के अलग अलग जिलों में अब तक सौ से अधिक झपटमारी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए