लाइव न्यूज़ :

India Lockdown:कोरोना से तो बच गए, मौत से नहीं बच पाए, घर पहुंचने की इच्‍छा ने तीन को मौत में धकेल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 1, 2020 20:46 IST

पुलिस के अनुसार बनिहाल के हंजाज गांव के रहने वाले सात युवक लॉकडाउन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में पुलिस परेशान न करे इसलिए इन सभी ने पहाड़ी रास्ता अपनाया।

Open in App
ठळक मुद्देघर जल्द पहुंचने के लिए ये युवक रात भर बर्फ के बीच पहाड़ी मार्ग पर चलते रहे। परंतु आज बुधवार सुबह केवल तीन लोग ही अपने घर पहुंचे।पुलिस को बताया कि उनके चार साथी बर्फ में फंस गए हैं। लाख कोशिश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

जम्‍मूः कोरोना की दहशत कितनी है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इससे बचने की खातिर लोग क्‍या क्‍या तरीके अपना रहे हैं। ऐसे ही एक वाकया में कश्मीर में घोषित लॉकडाउन के बीच घर पहुंचने की लालसा तीन युवकों के लिए मौत का सबब बन गई।

हालांकि उनके चार साथी किसी तरह गिरते-पड़ते घर पहुंच गए परंतु उनमें से एक गंभीर अभी भी जीवन-मृत्यु के बीच जूझ रहा है। पुलिस के अनुसार बनिहाल के हंजाज गांव के रहने वाले सात युवक लॉकडाउन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में पुलिस परेशान न करे इसलिए इन सभी ने पहाड़ी रास्ता अपनाया।

घर जल्द पहुंचने के लिए ये युवक रात भर बर्फ के बीच पहाड़ी मार्ग पर चलते रहे। परंतु आज बुधवार सुबह केवल तीन लोग ही अपने घर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को बताया कि उनके चार साथी बर्फ में फंस गए हैं। लाख कोशिश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में पता चला कि इन युवकों ने अपने घर पहुंचने के लिए बर्फबारी और खतरनाक पहाड़ी रास्ते को अपनाया था। लिहाजा सूचना मिलते ही एसएचओ आबिद बुखारी बचाव दल के साथ युवको को ढूंढने के लिए निकल पड़े। घंटों प्रयास के बाद बर्फ में फंसे चारों युवकों को निकाल लिया गया और उन्हें तुरंत बनिहाल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

एसएचओ ने बताया कि एक युवक जिसकी पहचान मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद रमजान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। उसे डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य की भी हालत गंभीर बनी हुई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए