लाइव न्यूज़ :

India-China smuggling: लद्दाख में सोने की 108 ईंटे जब्त, प्रत्येक का वजन एक किग्रा, दो अरेस्ट, आईटीबीपी इतिहास में सबसे बड़ी जब्ती

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 10, 2024 17:47 IST

India-China smuggling: केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी ने यह जानकारी दी। आईटीबीपी के इतिहास में उसके द्वारा सोने की यह सबसे बड़ी जब्ती है।

Open in App
ठळक मुद्देजब्त सामग्री को सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।गर्मी के मौसम में तस्करी गतिविधियां बढ़ जाती हैं।श्रीरापले में तस्करी की खुफिया जानकारी मिली थी। 

India-China smuggling: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने भारत-तिब्बत सीमा पर तस्करी कर लाए गए सोने की 108 ईंटे जब्त की हैं और प्रत्येक ईंट का वजन एक किलोग्राम है। यह सच में हैरान कर देने वाली खबर है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपने इतिहास में शायद पहली बार 108 किलोग्राम से अधिक वजन के 108 सोने के बिस्किट जब्त किए हैं। लद्दाख सेक्टर में दो संदिग्धों के कब्जे से तस्करी का सोना जब्त किया गया। आईटीबीपी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की कि आईटीबीपी के समृद्ध इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी पकड़ है।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद दोनों संदिग्धों को सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया जाएगा। इस बरामदगी के आप्रेशन के बारे में आईटीबीपी अधिकारियों ने पहले लेह में एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। आईटीबीपी ने कहा कि सब-सेक्टर लद्दाख के इलाकों में गश्त के दौरान सेरिगाप्ले इलाके में दो संदिग्धों को देखा गया, जिन्होंने पूछताछ के बाद दावा किया कि वे औषधीय पौधे एकत्र कर रहे थे।

इस अधिकारी का कहना था कि चूंकि गर्मी का मौसम है और घुसपैठ और तस्करी की संभावना हमेशा अधिक रहती है, इसलिए हमने उनके टेंट की तलाशी ली और सोने के 108 बिस्किट बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक दूरबीन, कुछ चाकू, चाइनीज खाना, दो टट्टू और दो सेल फोन भी जब्त किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई और उनके खुलासे के बाद एक और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उन्होंने दो मुख्य आरोपियों की पहचान तेनजिंग टार्गे (40) और चेरिंग चंबा (69) के रूप में की, जो लद्दाख के हेनले गांव के निवासी हैं। 

अधिकारी के अनुसार यह अभियान आईटीबीपी की 21वीं बटालियन द्वारा लद्दाख और श्रीनगर सेक्टर के सक्रिय सहयोग से शुरू किया गया था। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों ने चकमा देने की कोशिश की और गश्ती दल ने मौके से भागने की उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारी ने बताया कि सोने की तस्करी की गई है।

हम लद्दाख पुलिस के संपर्क में हैं और संदिग्धों को सीमा शुल्क विभाग को सौंप देंगे। अधिकारी ने बताया कि सोना के अलावा दो मोबाइल फोन, एक दूरबीन, दो चाकू और कई चीन निर्मित खाद्य सामग्री जैसे केक और दूध भी जब्त की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीलद्दाखजम्मू कश्मीरचीनआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए