लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली ब्रिग्रेड से जुड़ेंगे सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को चोट के कारण बाहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2021 14:57 IST

IND v ENG: शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को चोट के कारण मौजूदा दौरे से बाहर होना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देकाउंटी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान अंगूठा ‘डिस्लोकेट’ हो गया।वाशिंगटन की ऊंगली की चोट भी बढ़ गयी। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

IND v ENG: सूर्यकुमार यादव को पहली बार टेस्ट टीम के लिये बुलावा मिला और वह सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव के साथ बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी इंग्लैंड के लिये रवाना होंगे। टीम प्रबंधन ने तीन खिलाड़ियों के चोट के कारण बाहर होने के बाद स्थानापन्न खिलाड़ियों की मांग की थी।

शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को चोट के कारण मौजूदा दौरे से बाहर होना पड़ा। टेस्ट श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी। शुभमन को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान घुटने के नीचे पैर के आगले हिस्से में चोट लग गयी थी जबकि आवेश का काउंटी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान अंगूठा ‘डिस्लोकेट’ हो गया।

वाशिंगटन की ऊंगली की चोट भी बढ़ गयी। ऑफ स्पिनर जयंत यादव को भी वाशिंगटन की जगह लेने के लिये ब्रिटेन जाना था लेकिन पता चला है कि अभी सिर्फ सूर्यकुमार और पृथ्वी को ही भेजा जायेगा। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, पृथ्वी और सूर्य श्रीलंका से ब्रिटेन जा रहे हैं। जयंत को भी जाना था लेकिन पृथकवास जरूरतों के कारण योजना में कुछ परिवर्तन हुआ है। जयंत अब नहीं जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी कोलंबो से लंदन में ‘बबल’ से ‘बबल’ में जायेंगे। ये टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बीच में रवाना होंगे (पृथ्वी और सूर्य श्रीलंका में टीम का हिस्सा हैं) या फिर इसके बाद, यह तय किया जायेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हां, ये खिलाड़ी इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला के लिये हमारे स्थानापन्न खिलाड़ी हैं। ये तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद भी रवाना हो सकते हैं लेकिन तीन दिन में इसकी पुष्टि होगी। ’’ साव की फार्म ने टीम प्रबंधन को प्रभावित किया है और मंयक अग्रवाल की मौजूदा फार्म इतनी अच्छी नहीं है। हालांकि पृथकवास के नियमों के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि सूर्यकुमार और साव कड़ा पृथकवास पूरा करके पहले टेस्ट के लिये समय पर तैयार हो पायेंगे या नहीं।

टॅग्स :भारतीय क्रिकेट टीमपृथ्वी शॉइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने