लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने नोएडा के इस इंजीनियर के घर मारा छापा, संपत्ति देख उड़े होश 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 8, 2018 14:48 IST

आयकर की टीम ने चौधरी के घर समेत होटलों में छापे की और ये छापेमारी की कार्रवाई करीब दस घंटे तक लगातार जारी रही। उनके खिलाफ यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। 

Open in App

नोएडा, 08 जूनः नोएडा प्राधिकरण के असिस्टेट प्रोजेक्ट इंजीनियर बृजपाल चौधरी के यहां गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ झापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपए की बेनामी और नामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। आयकर की टीम ने सुबह सात बजे उसके सेक्टर 27 स्थित घर सहित तीन ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को संपत्तियों के अहम दस्तावेज मिले, जिन्हें सीज कर दिया गया।

खबरों की मानें, आयकर की टीम ने चौधरी के घर समेत होटलों में छापे की और ये छापेमारी की कार्रवाई करीब दस घंटे तक लगातार जारी रही। उनके खिलाफ यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। 

दरअसल, बताया जा रहा है कि चौधरी बतौर जूनियर इंजीनियर नोएडा प्राधिकरण में भर्ती हुआ था। इसके बाद 20 सालों तक उसे कोई नहीं मिला, लेकिन इस दौरान उसने जमकर काली कमाई कर अपने बिजनेस को खड़ा किया। उसने न केवल आलीशान घर बनवाया बल्कि उसकी दो कोठियां भी बताई जा रही है। इसके अलावा कई अन्य कंपनियों और होटलों में भी पैसे लगाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसके पास वीआईपी नंबर की मर्सिडीज सहित 3 लक्जरी गाड़ियां हैं, जिनके नम्बर 6666 हैं। वहीं, इधर आयकर की टीम ने घर और ठिकानों पर छापेमारी कर पैसों के लेखे-जोखे के लिए मौके पर प्रिंटर मशीन और तमाम साजो-सामान मंगवाया ताकि कागजातों की सही से जांच की जा सके।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने चौधरी के बैंक अकाउंट भी खंगाले हैं। इसके अलावा परिवार को बैंक अकाउंट्स की जांच की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि चौधरी इसी दिसंबर 2018 में रिटायर होने जा रहा था। लेकिन, उससे पहले ही आयकर विभाग की टीम ने उसके काले कारनामों का भंडा फोड़ने के लिए कमर कस ली।

टॅग्स :आयकरनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला