लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और गेमिंग में शामिल समूह पर आयकर विभाग की 29 परिसरों में छापेमारी, 600 करोड़ की नकदी का पता...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2022 20:57 IST

अब तक 550 करोड़ रुपये से अधिक की सूचीबद्ध प्रतिभूतियां और 30 बैंक खाते अस्थायी रूप से कुर्क किए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई, दिल्ली, सूरत, जयपुर, पुणे और कोलकाता स्थित 29 परिसरों में छापेमारी की गई। पिछले छह महीने में 600 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी का खुलासा हुआ है।81 लाख रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। 

नई दिल्लीः केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को कहा कि आयकर विभाग ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और गेमिंग में शामिल मुंबई के एक व्यापारिक समूह पर छापेमारी के बाद छह महीने में 600 करोड़ रुपये 'नकदी' का पता लगाया है।

 

बोर्ड ने एक बयान में कहा कि 15 फरवरी को मुंबई, दिल्ली, सूरत, जयपुर, पुणे और कोलकाता स्थित 29 परिसरों में छापेमारी की गई। समूह गुप्त तरीके से काम कर रहा था और उसने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अपने संचालन और आय को छुपाया था। बयान में कहा गया है, ''शुरुआती जांच में पिछले छह महीने में 600 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी का खुलासा हुआ है।''

कर विभाग की नीति बनाने वाली संस्था ने कहा, ''अब तक 550 करोड़ रुपये से अधिक की सूचीबद्ध प्रतिभूतियां और 30 बैंक खाते अस्थायी रूप से कुर्क किए जा चुके हैं।'' इसमें कहा गया है कि 3.08 करोड़ रुपये की नकदी (विदेशी मुद्रा सहित) और 81 लाख रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआयकरदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम