लाइव न्यूज़ :

यूपी में मां-बेटी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, पति ने भाई पर लगाया हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: July 16, 2020 13:31 IST

यूपी के कासगंज में एक महिला और उसकी पुत्री की बाजार से लौटते समय ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी। मृतक के पति आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और बेटी की कर हत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देकासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी पुत्री की बाजार से लौटते समय कथित तौर पर एक ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी।पति बदन सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को उनके गांव के यशवीर और उसके भाई ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की है।

कासगंज: कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी पुत्री की बाजार से लौटते समय कथित तौर पर एक ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी। वहीं महिला के पति बदन सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शांति देवी और बेटी सुषमा की उनके गांव के यशवीर और उसके भाई ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की है।

बुधवार रात हुई इस घटना से आक्रोशित ग्रमीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार घुले ने बताया कि वर्ष 2016 में अभयपुरा गांव में महावीर राजपूत की हत्या हो गयी थी।

उस घटना में पुलिस ने बदन सिंह और उसके साथियों को जेल भेजा था।कुछ समय पश्चात बदन सिंह के परिजन ने महावीर राजपूत के बेटे यशवीर व दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अपनी बेटी सुषमा के अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कराया जिसमें यशवीर और उसके साथी जेल गए। उन्होंने बताया कि आरोपी यशवीर कुछ समय पूर्व जमानत पर जेल से बाहर आया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात मां बेटी की मौत के मामले में यशवीर और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है। 

टॅग्स :कासगंज हिंसाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज