लाइव न्यूज़ :

यूपी में पुलिस की लापरवाही, पंचनामा नहीं होने के कारण छह दिन तक पड़ा रहा मजदूर का शव

By भाषा | Updated: June 13, 2020 17:05 IST

यूपी में एक अस्पताल में मजदूर का शव 6 दिन तक पड़ा रहा। छह जून को मौत हो जाने के बाद भी गनपत के परिजनों को 12 जून तक सूचित नहीं किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस द्वारा पंचानामा नहीं किए जाने के कारण मथुरा जिला अस्पताल में एक मजदूर का शव छह दिन तक पड़ा रहा।‘छत्तीसगढ़ निवासी गनपत (65) 26 मई को एक राहगीर को वृन्दावन-छटीकरा रोड पर कृष्णा कॉलोनी के निकट बेहोश पड़ा मिला था।

मथुरा: पुलिस द्वारा पंचानामा नहीं किए जाने के कारण मथुरा जिला अस्पताल में एक मजदूर का शव छह दिन तक पड़ा रहा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएसएस मौर्य ने बताया, ‘‘छत्तीसगढ़ निवासी गनपत (65) 26 मई को एक राहगीर को वृन्दावन-छटीकरा रोड पर कृष्णा कॉलोनी के निकट बेहोश पड़ा मिला था। वह यहां मजदूरी करता था।" उन्होंने बताया, "जिस दिन (छह जून) उसकी मौत हुई थी, जिला अस्पताल ने शहर कोतवाली को उसी दिन इसकी सूचना दे दी थी।

वहां से संबंधित थाने को जानकारी देने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी। उन्होंने जब छह दिन तक भी संज्ञान नहीं लिया, तो उन्हें इस मामले के बारे में पुनः स्मरण कराया गया। इस प्रकरण में जिला अस्पताल की कोई कमी नहीं है।" इस मामले में यह भी आश्चर्यजनक है कि छह जून को मौत हो जाने के बाद भी गनपत के परिजनों को 12 जून तक सूचित नहीं किया गया था।

वृन्दावन के कोतवाल संजीव दुबे ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के व्यक्ति की मौत के संबंध में हमें मथुरा शहर कोतवाली पुलिस ने जानकारी नहीं दी थी। शुक्रवार को जानकारी मिलने पर दरोगा को शव का पंचनामा भरने के लिए भेजा गया तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।’’ उधर, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और वह थाने के स्टाफ से जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता सकेंगे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडप्रवासी मजदूरMigrant labour
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?