लाइव न्यूज़ :

यूपी में शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन का प्रेमी उसका भाई बनकर पहुंचा ससुराल, नई नवेली दुल्हन को साथ लेकर हुआ फरार

By अनुराग आनंद | Updated: December 17, 2020 15:24 IST

शादी के दूसरे ही दिन भाई बनकर प्रेमिका के घर पहुंच गया प्रेमी और रात में मौका मिलते ही दोनों फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से अपनी नई नवेली दुल्हन को खोज निकालने की गुहार लगाई। पुलिस ने इस मामले में दुल्हन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की बात कही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जिले के शिकोहाबाद में एक लड़की शादी के बाद अपने ससुराल पहुंची ही थी कि दूसरे ही दिन भाई बनकर लड़की का प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। प्रेमिका की ससुराल पहुंचकर प्रेमी नई नवेली दुल्हन को लेकर लापता हो गया।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, जब दुल्हन और उसका तथाकथित भाई घर में नहीं मिला तो उनकी तलाश की जाने लगी। दोनों लोगों के नहीं मिलने पर पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से अपनी नई नवेली दुल्हन को खोज निकालने की गुहार लगाई। 

28 नवंबर को दुल्हन का प्रेमी उसका भाई बनकर ससुराल पहुंचा

दुल्हा पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पति ने फिर से थाने पहुंचकर पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई। बता दें कि मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक की 25 नवंबर को शादी हुई थी। शादी के बाद युवक अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लेकर आया।

पूरा परिवार शादी की खुशियों में डूबा था। आरोप है कि 28 नवंबर को दुल्हन का प्रेमी उसका भाई बनकर ससुराल पहुंचा। रात में किसी वक्त दुल्हन अपने प्रेमी सागर निवासी नगला तुरकिया के साथ नगदी और आभूषण लेकर चली गई।

'पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप'

अगले दिन सुबह जब घर के सदस्य जागे तो घर में दुल्हन और उसके कथित भाई को नहीं देखकर हैरान रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी दुल्हन के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही दुल्हन के परिजन भी गांव पहुंचे। इस मामले में दुल्हन की मां और पीड़ित पति ने थाने में अलग-अलग तहरीर दी है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसने घटना के दूसरे दिन ही थाना पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफ़िरोज़ाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने