लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: अलीगढ़ में कांवड़ियों को बीच रास्ते में बीयर बांटे जाने का दावा, पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ लिया ये एक्शन

By आजाद खान | Updated: February 19, 2023 09:27 IST

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स रोड पर खड़ा होकर सभी कांवड़ तीर्थयात्रियों को बीयर परोस रहा है। ऐसे में कुछ लोग परोसे गए बीयर को लेने से मना करते तो कुछ लोग बीयर लेते हुए देखे गए है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर यूपी के अलीगढ़ का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक को कथित तौर पर कांवड़ तीर्थयात्रियों को बीयर बांटते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन भी लिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कथित तौर पर एक युवक द्वारा कांवड़ तीर्थयात्रियों को बीयर परोसते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि आरोपी कांवड़ तीर्थयात्रियों को बुला रहा है और बीयर की केन निकाल कर उन्हें दे रहा है। 

ऐसे में इस घटना के सामने आने के बाद इसका वीडियो तेजी वायरल हो रहा है जो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कांवड़ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को आरोपी योगेश कथित तौर पर बीयर परोस रहा है। उसे सड़क के एक किनारे पर कुछ बीयर के कैन के साथ देखा गया है जो हर आते जाते कांवड़ तीर्थयात्रियों को बीयर की कैन दे रहा है। 

ऐसे में वीडियो में कुछ कांवड़ तीर्थयात्रियों को बीयर के कैन को लेने से मना करते हुए देखा गया है तो वहीं कुछ यात्रियों को कैन लेते हुए भी देखा गया है। वीडियो में यह भी सुना गया है कि आरोपी योगेश और वीडियो बनाने वाला शख्स इस बीयर को कथित तौर पर भोला भंडारा भी कह रहे है। 

पुलिस ने लिया यह एक्शन

ऐसे में जब वीडियो वायरल होने लगा था और पुलिस को इसकी खबर मिली थी तो मौके पर पहुंची अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हालत में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीडियो में कथित तौर पर यह भी देखा गया है कि बीयर की केन लेने में हिचकिचा रहे लोगों को आरोपी द्वारा प्रोत्साहन किया जा रहा है और केन लेने तैयार करते हुए देखा गया है। यही नहीं वीडियो में बीयर की केन देने के बाद यात्रियों के पैर भी छुते हुए देखा गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम