लाइव न्यूज़ :

यूपी में 70 साल के बुजुर्ग पर आठ साल की दलित बच्ची से रेप करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: March 3, 2021 13:05 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 8 साल की नाबालिग लड़की के साथ बुजुर्ग शख्स ने रेप किया, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को संबंधित पॉक्सो अदालत में पेश किया जाएगा।

बांदाबांदा जिले के बबेरू क्षेत्र में आठ साल की एक दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बबेरू के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने बुधवार को बताया, "मंगलवार की शाम करीब छह बजे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित वर्ग की आठ साल की बच्ची के साथ उसी गांव के 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति जगदीश पाल उर्फ मुच्छड़ ने कथित रूप से दुष्कर्म किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।" उन्होंने बताया "बच्ची अपने घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर खेल रही थी जिस दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।" सीओ ने बताया "बच्ची का आज सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण करवाया जाएगा और आरोपी को संबंधित पॉक्सो अदालत में पेश किया जाएगा।"  

इससे पहले यूपी में बाप-बेटे द्वारा महिला से गैंगरेप करने का मामला आया था सामने-

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक महिला को बंधक बनाकर पिता व पुत्र द्वारा गैंगरेप करने का एक मामला सामने आया था। इस मामले में घंटों तक पिता व पुत्र ने महिला के साथ रेप किया और फिर बाद में आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया था।

टाइम्स नाऊ के अनुसार, जिले के मिश्रीख इलाके में महिला को उठाकर बाप-बेटा दोनों अपने घर ले गए थे। रेप के बाद बाप-बेटे ने साक्ष्य मिटाने के लिए महिला के गुप्तांग को जलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में महिला का बयान दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

(बांदा की घटना एजेंसी इनपुट के आधार पर)

टॅग्स :रेपबांदाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने