लाइव न्यूज़ :

पुणे में पिता अपनी 2 बेटियों का पिछले 4 साल से कर रहा था रेप, विरोध करने पर पत्नी को दी जान से मारने की धमकी  

By अनुराग आनंद | Updated: January 15, 2021 13:16 IST

आरोपी अपनी ही दो नाबालिग बेटियों को पिछले करीब 4 साल से हवस का शिकार बनाता रहा। जानें पूरा मामला...

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पिता द्वारा मना करने पर बेटियों को यातना दिए जाने की बात भी सामने आई है।मां के घर से बाहर जाने या फिर रात में कभी भी शख्स बेटियों के साथ गलत बर्ताव करने लगता था।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। पुणे शहर में एक पिता द्वारा अपनी ही दो बेटियों के साथ रेप करने का मामला सामने आ रहा है। इस घटना ने बाप-बेटी के संबंधों की मार्यादा का तोड़ दिया है।

टाइम्स नाऊ मराठी खबर के मुताबिक, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी की पत्नी ने ही अपने पति के खिलाफ दोनों बेटियों के दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अपनी ही दो नाबालिग बेटियों को पिछले करीब 4 साल से हवस का शिकार बनाता रहा। बेटियों को इस बारे में किसी से नहीं बताने के लिए आरोपी उनपर दवाब बनाता रहा। मना करने पर बेटियों को यातना दिए जाने की बात भी सामने आई है।

2016 से उसके पति दोनों नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था-

इस मामले में जानकारी देते हुए आरोपी की पत्नी ने पुलिस के सामने बताया कि 2016 से उसके पति दोनों नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था। जब पत्नी को इस बारे में जानकारी मिली और उसने इसका विरोध करते हुए पति से इस बारे में पूछा तो पति ने किसी को बताने पर लड़कियों को मारने की धमकी दी।

इसी डर के कारण पत्नी ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन, एक वकील को पूरी घटना के बारे में पता चला तो उसने लड़की की मां को आश्वस्त किया और शिकायत दर्ज कराने के लिए उसे पुलिस स्टेशन अपने साथ लाया। तब जाकर मामला सामने आया। 

महिला जून 2020 से अपने पति से अलग रह रही है-

पत्नी ने बताया कि इन सभी बातों से परेशान होकर ही वह जून 2020 से अपने पति से अलग रह रही है। महिला ने बताया कि वह अपने दो बेटे और दो बेटियों को पाल रही है। वह मेस में खाना बनाकर किसी तरह अपना जीवन गुजार रही है। महिला ने बताया कि आरोपी पति दुकानदार हैं।

दोनों बेटियां ने बताया कि पिता रात मे अक्सर उनके साथ गलत काम करते थे। पीड़ित बच्चियों की मां ने भी कहा कि पहले उसे इस बारे में पता नहीं था। लेकिन, एक रात करीब 2 बजे एक बच्ची के रोने की आवाज से वो जगी। जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने बच्ची ने अपनी मां को सारी बातें बता दीं।

टॅग्स :रेपपुणेकेसदुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम