लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: बदमाशों ने शख्स की पिटाई कर मुंडवाया बाल और किया पेशाब पीने को मजबूर

By भाषा | Updated: August 5, 2020 14:49 IST

ओडिशा के भद्रक जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुरानी दुश्मनी के कारण बदमाशों ने एक शख्स की पिटाई कर सिर मुंडवा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में पुरानी दुश्मनी की वजह से बदमाशों ने पिटाई करने के बाद उसका सिर मुंड दिया। पीड़ित व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। 

भद्रक: ओडिशा के भद्रक जिले के एक गांव में पुरानी दुश्मनी की वजह से बदमाशों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से पिटाई करने के बाद उसका सिर मुंड दिया और मूत्र पीने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। भद्रक जिले के जिलाधिकारी ज्ञानरंजन दास ने पीड़ित व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘सभ्य समाज में इस तरह की घटना अस्वीकार्य है। मैंने संबंधित अधिकारी को गंभीरता से मामले की जांच करने को कहा है।’’ दास ने भद्रक के उपजिलाधिकारी पितांबर समल को तिहिडी थाने के अंतर्गत वाउंसबाग गांव में हुई इस घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। तिहिडी थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना 29 जुलाई की है और पीड़ित की पत्नी ने सोमवार को पुलिस के समक्ष मामले में शिकायत दर्ज कराई।

 शिकायत के मुताबिक बदमाश पीड़ित को घर से ले गए और उसकी पिटाई की। इसके बाद उन्होंने उसका मुंडन कर एवं जूतों की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया। पीड़ित की पत्नी के मुताबिक जब असहाय व्यक्ति ने पीने के लिए पानी मांगा तो बदमाशों ने उसके चेहरे पर पेशाब कर उसे मूत्र पीने के लिए मजबूर किया। पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ गांव वालों ने उसकी भी पिटाई की और उसके सोने के गहने छीन लिए।

 सिंह ने बताया कि 17 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। बतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह पुरानी दुश्मनी का मामला है। 

टॅग्स :ओड़िसाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज