लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक से लूटे 13 लाख रुपए, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2022 16:36 IST

हथियारों से लैस करीब एक दर्जन की संख्या में आये अपराधियों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंदूक की नोंक पर अपने कब्जे में ले लिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी।

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों के हाथों में हथियार देख बैंक में मौजूद लोगों ने विरोध का साहस नहीं दिखा सके।अपराधियों ने कैश काउंटर से 13 लाख लूट लिया।पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पटना: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों पर लगाम लगा पाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही इलाके में हथियारबंद तीन अपराधियों ने दिन-दहाडे बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। यहां आईसीसीआई बैंक से 13 लाख रुपए लूट लिए और आराम से चलते बने। लूट की इस घटना को जिस वक्त अंजाम दिया गया, उस वक्त काफी संख्या में बैंक में ग्राहक मौजूद थे। 

मामले की जानकारी मिलते के साथ ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार हथियारों से लैस करीब एक दर्जन की संख्या में आये अपराधियों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंदूक की नोंक पर अपने कब्जे में ले लिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। अपराधियों के हाथों में हथियार देख बैंक में मौजूद लोगों ने विरोध का साहस नहीं दिखा सके। वहीं अपराधियों ने कैश काउंटर से 13 लाख लूट लिया। 

उनके जाने के बाद बैंक की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पूरे इलाके को सील कर सघन छापेमारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि प्रतिदिन पुलिस के द्वारा रूटीन चेकअप किया जाता है, लेकिन रूटीन चेकअप के दौरान भी बैंक की सुरक्षा में कमी पाई गई। गेट और ग्रिल की व्यवस्था पुख्ता नहीं होने के बावजूद रूटीन चेकअप में आए पदाधिकारी ने बैंक मैनेजर को लिखित और मौखिक तौर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की हिदायत देकर चल पड़े। थोड़ी देर बाद बैंक लूटने की सूचना भी आ गई। 

टॅग्स :आईसीआईसीआईबिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला