लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुंगेर में चोर ने मंदिर में पहले मां दुर्गा को किया प्रणाम, फिर उतार लिया गले से गहना, CCTV में कैद वारदात

By एस पी सिन्हा | Updated: December 8, 2024 17:19 IST

दरअसल, मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लालूज पोखर स्थित लल्लू पोखर काली मंदिर में चोर के द्वारा मां काली के प्रतिमा से कीमती आभूषणों की चोरी कर ली गई।

Open in App
ठळक मुद्देचोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईफिर देवी मां के प्रतिमा के सामने जाता है और फिर उनके गहने को उतार लेता हैबिहार के मुंगेर में चोर पहले प्रणाम करते हुए मंदिर में प्रवेश करता है

पटना:बिहार के मुंगेर में मंदिर में चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। चोर पहले प्रणाम करते हुए मंदिर में प्रवेश करता है फिर देवी मां के प्रतिमा के सामने जाता है और फिर उनके गहने को उतार लेता है। गहनों को लेकर वहां से फरार हो जाता है। ये सारा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। वहीं जब कुछ महिलाएं मंदिर में पूजा करने पहुंची तो वो देवी मां की प्रतिमा से गहने को गायब देख इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी। 

दरअसल, मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लालूज पोखर स्थित लल्लू पोखर काली मंदिर में चोर के द्वारा मां काली के प्रतिमा से कीमती आभूषणों की चोरी कर ली गई। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर को तलाशने में जुटी है। 

जानकारी के मुताबिक जब लल्लू पोखर काली मंदिर में जब स्थानीय महिलाएं पूजा करने पहुंची तो पाया कि मां काली की प्रतिमा पर लगे जेवरात गायब है। जिसके बाद इस बात की सूचना मंदिर प्रशासन को दी गई। जब मंदिर प्रशासन के द्वारा इस मंदिर में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया तो सारा मामला साफ हो गया कि चोर के द्वारा गहनों की चोरी कर ली गई है। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है एक चोर के द्वारा सबसे पहले मंदिर में प्रवेश किया जाता है। उसके बाद वहां मां की प्रतिमा को प्रणाम करता है, उसके बाद वह गहनों की चोरी कर वहां से चंपत हो जाता है। अब पुलिस उस चोर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजने में जुट गई है। वहीं मंदिर प्रशासन ने लोगों और खास कर स्थानीय सुनारों से निवेदन किया है कि अगर कोई चोर गहना बेचने आए तो वे इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन और पुलिस को जरूर दें।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला