लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में जादू-टोने के शक में व्यक्ति ने की पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 30, 2020 15:20 IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने काला जादू के शक में एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजादू-टोने के शक में व्यक्ति ने की पड़ोस मे रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी।लगभग आठ दिन पहले कल्याण तालुका के आप्ति गांव में आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर जादू-टोना करने का शक था जिसके चलते उसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। लगभग आठ दिन पहले कल्याण तालुका के आप्ति गांव में आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी।

कल्याण तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक बालाजी पांढरे ने कहा कि व्यक्ति को शक था कि उसके पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने उसकी पत्नी पर जादू-टोना किया था। पांढरे ने कहा कि मंगलवार की सुबह कथित तौर पर व्यक्ति ने चाकू से महिला पर वार किया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।

पास में रहने वाले कुछ लोगों पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पांढरे ने कहा कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतका और आरोपी के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्रथाइनक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप