लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के दतिया में 4 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप, नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न की वारदात को दिया अंजाम, आरोपियों में भाजपा नेता का बेटा भी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 16, 2023 13:15 IST

मध्य प्रदेश के दतिया में एक महिला के साथ गैंगरेप और उसकी नाबालिग बहन के साथ यौन उत्पीड़न किये जाने की घटना सामने आ रही है। वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों में एक भाजपा नेता का बेटा भी बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के दतिया में एक महिला के साथ गैंगरेप और उसकी नाबालिग बहन के साथ यौन उत्पीड़नगैंगरेप की वारदात में शामिल चार आरोपियों ने एक भाजपा नेता का बेटा बताया जा रहा हैदतिया मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का गृह क्षेत्र है और वो वहां से एमएलए हैं

भोपाल:मध्य प्रदेश के दतिया में एक महिला के साथ गैंगरेप और उसकी नाबालिग बहन के साथ यौन उत्पीड़न किये जाने की घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबित पीड़िता का जिन चार आरोपियों ने यौन उत्पीड़न किया, जिनमें से एक भाजपा नेता का बेटा भी बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद दतिया में लोगों के बीच भारी आक्रोश है और भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। पीड़िता के रिश्तेदार और स्थानीय लोगों ने शासन के विरूद्ध मामले में हिला-हवाली का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने चार में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

समाचार बेवसाइट एनडीटीवी के अनुसार यौन शोषण की शिकार हुई एक पीड़िता ने फासी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन उसे बचा लिया गया है और स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले में सबसे प्रमुख बात यह है कि दतिया मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का गृह क्षेत्र है और वो दतिया विधानसभा क्षेत्र से ही एमएलए हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों पीड़िताओं में से एक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। लेकिन उसे बचा लिया है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना में शामिल सभी आरोपी उन्नाव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं और यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कहा, "मामले में शिकायतकर्ता पीड़िता ने पुलिस को बताया उसे और उसकी बड़ी बहन का चार लोगों ने अपहरण कर लिया था। सभी आरोपी उन्हें जबरिया एक घर में ले गए, जहां उन्होंने उसकी बड़ी बहन के साथ रेप किया।" पुलिस के अनुसार घटना के बाद रेप पीड़िता और उसकी छोटी बहन आरोपियों के चंगुल से बचकर घर वापस लौट आईं, जहां पीड़िता शिकायतकर्ता की बड़ी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

टॅग्स :गैंगरेपरेपमध्य प्रदेशदतियाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला