लाइव न्यूज़ :

Up Ki Taja khabar: कानपुर पुलिस के सामने ही 30 लाख रुपये लेकर फरार हुआ किडनैपर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

By प्रिया कुमारी | Updated: July 15, 2020 11:31 IST

पुलिस के सामने ही किडनैपर 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गया और पुलिस भागते किडनैपर को पकड़ नहीं पाई। अगवा शख्स अब भी किडनैपर की गिरफ्त में है। परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक अपहरण के मामले में अपहरणकर्ता कानपुर पुलिस के सामने 30 लाख रुपये की फिरौती की रकम ले भाग निकला। परिवार वालों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप।

कानपुर पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ चुकी है। दरअसल, एक अपहरण के मामले में अपहरणकर्ता कानपुर पुलिस के सामने 30 लाख रुपये की फिरौती की रकम ले भाग निकला और पुलिस ने पैसे लेकर भागते अपहरणकर्ता को पकड़ने की भी कोशिश नहीं की। इस कारण अपहरण किए गए 29 वर्षीय शख्स को नहीं छोड़ा गया और फिरौती में मांगी गई रकम भी अपहरण करने वाला व्यक्ति लेकर भाग गया। इस मामले में कानपुर के मुख्य पुलिस अधिकारी ने विस्तार रूप जांच की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

एनडीटीवी के रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर में पैथोलॉजी में काम करने वाले 29 वर्षीय शख्स का 22 जून को अपहरण हो गया, और फिरौती में 30 लाख रूपये की मांग की गई। इस मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर कानपुर पुलिस अधिक्षक दिनेश कुमार के कार्यालय के बाहर 2 घंटे तक घरना प्रर्दशन चला। मीडिया से बात करते हुए परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस वालों ने आश्वासन दिया था कि वे जिस स्थान पर पैसे के लिए बुलाएंगे, वहां पर अपहरणकर्ता को रंगे हाथ के लिए पूरी टीम के साथ मौजूद होंगे। लेकिन जह पैसे देने के लिए गए तो सबकुछ उलटा ही हो गया।  

बहन ने बताया कि पुलिस लगातार कह रह रही थी कि हम पैसे वापस ले लेंगे, लेकिन पहले हमे कैद में रखे शख्स को छुड़ाना है। फिरौती के पहले अपहरणकर्ता से मेरे पिता ने करीब 30 मिनट तक फोन पर बातचीत की। उसने मेरे पिता से पैसो का बैग फ्लाईओवर से नीचे फेकने को कहा था, क्या पुलिस को इस सब होने के बाद सब चीजों का अंदाजा नहीं था क्या?

इस मामले में कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा, मैने मामले को सज्ञान में ले लिया है। उन्होंने कहा हमारी तरफ से जो भी गलती हुई उसकी सजा हम जरूर देंगे। यदि किसी तरह का पैसे का लेन-देन हुआ है तो उसे भी बरामद किया जाएगा। 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर