लाइव न्यूज़ :

दोस्त की बीवी से बनाए ट्यूशन के बहाने अवैध संबंध, गुनाह छिपाने के डर से किया मर्डर और फिर रची फिल्मी कहानी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 15, 2018 14:43 IST

अजय ऋषिपाल के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाता था। उसी दौरान अजय औऱ ऋषिपाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध बने। 

Open in App

नई दिल्ली, 15 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ऋषिपाल की हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। दोस्त के पत्नी से अवैध संबंध के चक्कर में आरोपी ने दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार किया है। ऋषिपाल सोलन जिले के कसौली में खादी की दुकान पर काम करता था। वो पिछले महीने की 17 तारीख से ही गायब था। जिसके बाद ऋषिपाल के भाई सतीश ने कसौली पुलिस स्टेशन में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की, उसी दौरान उन्होंने ऋषिपाल के दोस्त अजय से भी  सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अजय ने सच बताते हुए अपना  गुनाह कबूल कर लिया।

खबर के मुताबिक, अजय ऋषिपाल के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाता था। उसी दौरान अजय औऱ ऋषिपाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध बने। जिसके चलते उसने अपने दोस्त की हत्या कर उसके शव को अपने घर के आंगन में दफना दिया था। अजय ने पुलिस के सामने अपनी गलती कबूलते हुए बताया कि उसने ऋषिपाल को कसौली में ही मार दिया था। फिर उसकी लाश को अजय अपने घर कैथल (हरियाणा) लेकर आया। घर आने के बाद अजय ने अपने घर के आंगने में 11 फुट गहरा गड्डा खोद ऋषिपाल के लाश को दफना दिया।

जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने अजय को पहले अदालत में पेश किया, जिस पर अदालत ने उसे सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इधर, पुलिस ने ऋषिपाल की लाश को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। वहीं, पुलिस ऋषिपाल की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?