लाइव न्यूज़ :

मां ने दो नाबालिग बेटियों को चाकू से गोद कर मार डाला, शव बिस्तर में छुपाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

By भाषा | Updated: May 25, 2020 17:09 IST

इंसानियत को शर्मसार करने करने वाला मामला हरियाणा के हिसार सामने आया है जहां एक मां ने अपनी बेटियों की हत्या कर दी, और उनके शव बिस्तर में छुपाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्दे हरियाणा के हिसार जिले में सड़क किनारे बनी झुग्गी-बस्ती में 27 वर्षीय एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटियों की कथित रूप से चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी।पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला के पति अहमद (26) की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ हत्या और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में सड़क किनारे बनी झुग्गी-बस्ती में 27 वर्षीय एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटियों की कथित रूप से चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी और उनके शव बिस्तर में छुपाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला के पति अहमद (26) की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ हत्या और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

अहमद ने अपनी शिकायत में कहा है कि बेटियों ने खेल-खेल में नाश्ते में मिट्टी डाल दी थी, जिससे उसकी पत्नी बहुत नाराज थी। राजस्थान निवासी अहमद खेदार गांव में झुग्गी-बस्ती में पत्नी चरिया और बेटियों ममता (तीन), किरण (एक) के साथ रहते है। रविवार सुबह करीब 10 बजे अहमद अपने साथियों के साथ काम पर चला गया जिसके बाद चरिया ने ममता और किरण की हत्या कर दी। चरिया ने अपनी गर्दन पर भी चाकू से कई वार किए हैं। झुग्गी से आ रही आवाज सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने चरिया को खून से लथपथ देखा।

उसे हिसार सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गांव के लोगों ने जब झुग्गी की तलाशी ली तो उन्हें वहां बच्चियों के शव मिले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद बरवाला के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार बिश्नोई और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। 

टॅग्स :हरियाणाहिसारहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...