लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर में बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत

By भाषा | Updated: February 10, 2020 15:56 IST

पुलिस के अनुसार, शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकुड़ा गांव निवासी विजय राम रविवार को देर रात सिरगिथा बाजार में स्थित अपनी दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से भाई प्रद्युम्न के साथ घर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देविजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।प्रद्युम्न को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना के सिरगिथा गांव में बदमाशों ने गोली मारकर विजय राम (46) की हत्या कर दी और उनके छोटे भाई प्रद्युम्न राम को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकुड़ा गांव निवासी विजय राम रविवार को देर रात सिरगिथा बाजार में स्थित अपनी दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से भाई प्रद्युम्न के साथ घर जा रहे थे। जब वह सिरगिथा गांव से गुजरे रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दोनों भाइयों पर गोली चला दी। इससे विजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

प्रद्युम्न को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने अस्पताल में प्रद्युम्न से मामले के बारे में पूछताछ की। डॉक्टरों ने प्रद्युम्न की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी के अस्पताल भेज दिया। नंदगंज के थाना प्रभारी विनय राय ने बताया कि दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम