लाइव न्यूज़ :

ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के ACP को ट्रक ने कुचला, हुई मौत, ड्राइवर फरार

By प्रिया कुमारी | Updated: July 26, 2020 12:10 IST

दिल्ली में ड्यूटी के दौरान एसीपी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के एसीपी संकेत कौशिक की एक हादसे में मौत हो गई। एसीपी ड्यूटी पर तैनात थे तभी एक ट्रक ने पीछे से आकर टक्कर मार दी।

दिल्ली के रजोकरी इलाके में शनिवार की रात दिल्ली पुलिस के एसीपी को ड्यूटी के दौरान एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद 58 वर्षीय एसीपी संकेत कोशिक को पड़े देख राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने एसीपी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने उस ट्रक से मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक संकेत कौशिक दिल्ली यातायात पुलिस के दक्षिणी-पश्निम जोन में तैनात थे। शनिवार रात करीब आठ बजे वह रजोकरी फ्लाईओवर के पास थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में पड़े देख राहगिरों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना किसी देरी के डॉक्टर के पास पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने बताया की शरीर के अधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की सूचना एसीपी के परिवार वालों को दी गई है। साथ ही पुलिस भी अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम