लाइव न्यूज़ :

महज 200 रुपये के लिए ऑटो चालक की चाकू मारकर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

By प्रिया कुमारी | Updated: August 2, 2020 10:59 IST

दिल्ली के रहने वाले एक ऑटो चालक की 200 के लिए चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी कोतावाली में क्षेत्र में दिल्ली के रहने वाले एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी कोतावाली में क्षेत्र में दिल्ली के रहने वाले एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई है। 18 जून को ये घटना हुई जहां ड्राइवर को महज 200 के लिए जान से हाथ धोना पड़ा। इस घटना के जानकारी के लिए तक हाथ-पांव मारती रही गाजियाबाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक दो युवकों ने किराए के 200 रुपये न होने पर ऑटो चालक की हत्याकर दी थी, दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गाजियाबाद के पुलिस अधिक्षक (एसएसपी) कलानिधी नैथानी ने इस घटना का पर्दा पास करते हुए बताया कि 17 जून की शाम दिल्ली के रहने वाले मोहिद्दीन नाम के एक ऑटो चालक को लोनी इलाके में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी, इस हत्या कांड का खुलासा करने और हत्यारों को पकड़ने के लिए एसपी देहात नीरज जादौन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

एसएसपी के मुताबिक विशेष टीम ने  मोहिद्दीन की हत्या के मामले में आरोपी मोनू और आफताब नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वे दिल्ली से लोनी के ऑटो में बैठे थे। इनके पास किराए के लिए पैसे नहीं थे, इन्हें 200 रु किराया देना था, वे ऑटो से उतरकर भागने लगे जिसका ऑटो चालक ने विरोध किया, आरोपियों ने ये भी बताया कि दोनों ने मिलकर ऑटो चालक की हत्या कर दी शव को ऑटो के पास फेंक कर मौके से फरार हो गए।  

पुलिस अधिक्षक ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस को 15000 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि ओरोपियों को पकड़ने के लिए काफी मेहनत लगी क्योंकि ये मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे। 

टॅग्स :दिल्लीगाज़ियाबादउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज