लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में वृध्दा पर हाथी ने किया हमला, हुई मौत, 25 हजार मुआवजे का ऐलान

By भाषा | Updated: June 20, 2020 15:30 IST

छत्तीसगढ़ में हाथी के हमले में एक वृध्दा की मौत हो गई वन विभाग ने मृत महिला के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिया है। वन कर्मचारियों द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रख कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में एक वृध्दा की मौत हो गई है। वन विभाग ने मृत महिला के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया है।

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में एक वृध्दा की मौत हो गई है। जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र के अंतर्गत महुआ गांव में बुधियारो बाई (62) और अन्य लोग काम कर रहे थे, तभी हाथियों के एक दल ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृत महिला के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में 18 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन कर्मचारियों द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रख कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। इसके बावजूद जंगली हाथियों का दल आसपास के गांवों में फसल और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक हाथी की मृत्यु करंट लगने से हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के छाल रेंज के बहरामार में कल तड़के एक नर दंतैल हाथी का शव बरामद किया गया था। जांच में हाथी की मौत बिजली के करंट से होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले के आरोपी पतिराम राठिया (45) ने अधिकारियों को बताया कि उसने जंगली जानवरों से अपनी बाड़ी की सुरक्षा के लिए विद्युत तार लगाया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मृत्यु हुई है। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है। छत्तीसगढ़ में इस महीने की नौ तारीख से अब तक छह हाथियों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़हाथी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला