लाइव न्यूज़ :

बिहार के मधेपुरा जिले में अपराधियों ने की चौकीदार की गोली मारकर हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2022 10:15 IST

मृतक चौकीदार की पहचान गुरुदेव पासवान के रूप में हुई है। जिस गांव में यह घटना हुई है उसी गांव में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ चन्द्रशेखर का पैतृक आवास है।

Open in App
ठळक मुद्देदिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया हैग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले के छानबीन में जुटी

पटना: बिहार के मधेपुरा जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की मानें तो एक वारंटी को पकड़ने के दौरान उसने चौकीदार को गोली मार दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के भेलवा चौक के पास की है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। 

ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक चौकीदार की पहचान गुरुदेव पासवान के रूप में हुई है। जिस गांव में यह घटना हुई है उसी गांव में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ चन्द्रशेखर का पैतृक आवास है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने के बाद चौकीदार गुरुदेव पासवान और चौकीदार अरविंद पासवान ड्यूटी पर मधेपुरा निकल रहे थे। इसी दौरान दोनों की कुछ लोगों से हाथापाई शुरू हो गई। 

अपराधियों को भारी पड़ता देख चौकीदार अरविंद पासवान मौके से फरार हो गया, लेकिन गुरुदेव पासवान को अपराधियों ने घेर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

गुस्साए लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने खुद घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अमित राम नाम के एक वारंटी को पकड़ने के दौरान यह घटना हुई है। 

अमित राम को पकड़ने के दौरान उसके साथ मौजूद दूसरे अपराधी ने चौकीदार को गोली मार दी। एसपी ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। 

टॅग्स :बिहारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम