लाइव न्यूज़ :

बिहार के बांका जिले में पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करना पति को पड़ा भारी, पत्नी ने सुपारी देकर कराई हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2025 16:58 IST

मामला का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अमरपुर थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले मिली सिर कटी लाश मिली है। यह शव केंदुआर गांव निवासी 35 वर्षीय बिहारी यादव का था। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो हका-बका कर देने वाला खुलासा हुआ। 

Open in App

पटना:बिहार में इन दिनों अवैध संबंधों के चलते रिश्ते-नाते सब तार-तार हो रहे हैं। अवैध संबंधों के कारण हत्याएं भी बड़े पैमाने पर होने लगी हैं। इसी कड़ी में बांका जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध में पत्नी द्वारा पति की हत्या करा दी गई। 

मामला का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अमरपुर थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले मिली सिर कटी लाश मिली है। यह शव केंदुआर गांव निवासी 35 वर्षीय बिहारी यादव का था। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो हका-बका कर देने वाला खुलासा हुआ। 

दरअसल, बिहारी की हत्या उसकी पत्नी रिंकु देवी ने ही करवाई थी। इसके लिए उसने हत्यारे को 35 हजार रुपये भी दिए। पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि उसका गांव के कई लोगों से अफेयर चल रहा है। उसका पति इस बात का विरोध करता था और हमेशा मारपीट करता था। 

साथ ही पति ने उसे घर खर्च के लिए पैसे देना भी बंद कर दिया था। इससे परेशान होकर रिंकू ने अपने पति की हत्या की योजना बनाई थी। उसने बताया कि वह बीते 6 महीने से अपने पति बिहारी यादव के हत्या की साजिश रच रही थी। मृतक पति कोलकाता में रहकर ट्रक चलाता था। पिछले सप्ताह वह घर लौट रहा था। 

आरोपी पत्नी ने उसे घर पहुंचने से पहले ही ठिकाने लगाने का प्लान किया और पति को घर पर नहीं बल्कि घर से पहले भरको के पास ही गाड़ी से उतरने को कहा और वहां से वह उसे लेकर नहर के पास चली गई। यहां आरोपी महिला ने अपने परिचित बालेश्वर हरिजन और बिजुला देवी के साथ मिलकर धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। 

पुलिस को सिर कटी लाश 11 अप्रैल को सड़ी-गड़ी हालत में मिली थी। जबकि बिहारी की हत्या 6 अप्रैल को ही हुई थी। बता दें कि रिंकू के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 4 से 14 साल के बीच है। पिता की हत्या हो गई, मां को जेल हो गई है, ऐसे में अब सवाल ये खड़ा हो गया है कि बच्चों की परवरिश कौन करेगा। फिलहाल, ग्रामीण जैसे-तैसे बच्चों को संभाल रहे हैं।

टॅग्स :बिहारक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम