लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद में 'जय श्री राम' न बोलने पर की पिटाई, मामला दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 20, 2019 08:38 IST

अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को जबरन 'जय श्रीराम' कहने के लिए मजबूर करने की घटनाएं हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे सहित देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 10 लोगों ने हुडको कॉर्नर के पास उसकी बाइक रोककर चाबी छीन ली और उससे ''जय श्री राम'' बोलने को कहा. जब बोलने से इनकार दिया तो उन्होंने उसकी पिटाई की.

औरंगाबाद में 'जय श्री राम' न बोलने पर अज्ञात लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज किया है. किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इमरान इस्माइल पटेल होटल में काम करता है. वह शुक्रवार को तड़के घर लौट रहा था.

इस दौरान करीब 10 लोगों ने हुडको कॉर्नर के पास उसकी बाइक रोककर चाबी छीन ली और उससे ''जय श्री राम'' बोलने को कहा.

उसने दावा किया कि जब उसने बोलने से इनकार दिया तो उन्होंने उसकी पिटाई की. पटेल ने पुलिस को बताया कि गणेश नाम के एक व्यक्ति और उसके परिवार ने हंगामे की आवाज सुनकर उसको बचाया.

पुलिस निरीक्षक मधुकर सावंत ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शिकायत की पुष्टि की जा रही है. भादंवि की धारा 153-ए और 144 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को जबरन 'जय श्रीराम' कहने के लिए मजबूर करने की घटनाएं हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे सहित देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आई हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह