लाइव न्यूज़ :

शादी के दो साल बाद तक शारीरिक संबंध बनाने से इनकार पर पति ने की आत्महत्या, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रिया कुमारी | Updated: August 12, 2020 12:34 IST

अहमदाबाद में पति ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली, पत्नी पर आरोप है कि शादी के 22 महीनों तक पति को सेक्स करने की अनुमति नहीं दी जिस कारण पति ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद पुलिस ने एक महिला पर अपने पति को आत्महत्या के लिए उसकाने का मामला दर्ज किया है।आरोप हैं कि शादी के 22 महीनों तक पत्नी ने पति को सेक्स की अनुमति नहीं दी जिस कारण शख्स तनाव में था।

अहमदाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद पुलिस ने एक महिला पर अपने पति को आत्महत्या के लिए उसकाने का मामला दर्ज किया है। दरअसल, आत्महत्या कर चुके शख्स की मां के अनुसार उसकी पत्नी ने 22 महीनों की शादी में कभी उसे शारीरिक संबंध बनाने की अनुमति नहीं दी। इस कारण पति मानसिक तनाव में आ गया था। 

पुलिस ने मामले में जंयती वकील चॉल की रहने वाली गीता परमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुरेंद्र सिंह एक रेलवे कर्मचारी था, अक्टूबर 2018 को गीता से शादी की थी। इससे पहले सुरेंद्र सिंह 2016 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुका था। साथ ही गीता का भी पहले दो पुरुषों के साथ तलाक हो चुका है। 

मृतक की मां मूली पवार ने अपनी बहु पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक बार मैं अपने बेटे के कमरे के अंदर गई थी तो मैने देखा था दोनों अलग-अलग सो रहे थे। जब मैंने अपने बेटे से इस बारे में पूछा, तो उसने मुझे बताया कि उनके बीच शारीरिक संबंध नहीं थे क्योंकि गीता ने यह वचन लिया था कि वह अपने पति के साथ नहीं सोएगी। 

मां ने आरोप लगाया है कि इसी वजह से उनका बेटा मानसिक तनाव में रहता था। इसी बात पर उसके बेटे और बहु में छोटी-छोटी बात पर झगड़ा होने लगा था। इसके बाद बहु मायके चली गई और बेटे को फोन पर ब्लॉक कर दिया गया था। लेकिन तब मेरे बेटा डिप्रेशन में चला गया। 27 जुलाई को जब परिवार के सदस्य एक शव यात्रा में शामिल होने गए थे तब सुरेंद्र घर पर अकेला था। जब परिवार के सदस्य वापस आए तो उन्होंने सुरेंद्र को पंखे से लटका हुआ पाया। 

टॅग्स :अहमदाबादक्राइम न्यूज हिंदीयौन उत्पीड़नआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए