लाइव न्यूज़ :

मां सीमा देवी के साथ खाना बना रही थी पल्लवी?, सगे चाचा से भतीजा ने किया झगड़ा, घर में घुसकर चचेरे भाई नीलू ने नाबालिग बहन को कुल्हाड़ी से काटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 11:01 IST

इकदिल थानाः पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय नारायण राय ने बताया कि जिले के थाना इकदिल क्षेत्र के मुरैथा गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे पल्लवी (16) की पड़ोस में रह रहे चचेरे भाई नीलू (22) ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देचाचा ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिससे वह नाराज था।मां सीमा देवी के साथ खाना बनाने मे मदद कर रही थी। पिता रघुराज घर से बाहर गये हुए थे।

इटावाः इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में एक युवक ने सगे चाचा से विवाद के बाद घर में घुसकर अपनी नाबालिग चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके चाचा के बीच एक सप्ताह पहले मारपीट हुई थी और उसके चाचा ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिससे वह नाराज था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय नारायण राय ने बताया कि जिले के थाना इकदिल क्षेत्र के मुरैथा गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे पल्लवी (16) की पड़ोस में रह रहे चचेरे भाई नीलू (22) ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय पल्लवी अपनी मां सीमा देवी के साथ खाना बनाने मे मदद कर रही थी और उसके पिता रघुराज घर से बाहर गये हुए थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके से साक्ष्य एकत्रित किये। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है और पुलिस आरोपी नीलू की तलाश कर रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?