लाइव न्यूज़ :

IIT Madras सुसाइड केस: निष्पक्ष जांच के लिए दो छात्र बैठे अनशन पर, मामले में नहीं हुई अभी तक कोई गिरफ्तारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 15:06 IST

आईआईटी मद्रास की प्रथम वर्ष की छात्रा फातिमा लतीफ ने नौ नवंबर 2019 को छात्रावास में आत्महत्या कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल की इस छात्रा के परिवार द्वारा आईआईटी-मद्रास के संकाय सदस्य पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाने के बाद राजनीतिक दलों ने मामले में विस्तृत जांच की मांग की।ईआईटी मद्रास ने एक बयान में कहा कि विद्यार्थी, संकाय, स्टाफ और निवासी “हमारी छात्रा फातिमा लतीफ की दुर्भाग्यपूर्ण एवं असमय मृत्यु और उसके बाद हुई घटनाओं से अत्यंत चिंतित हैं।

आईआईटी मद्रास की छात्रा के आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच के लिए दो आईआईटी मद्रास के छात्र अनशन पर बैठ गए हैं। इनकी मांग है कि इस मामले की बिना किसी भेदभाव के जांच की जाए। प्रथम वर्ष की छात्रा फातिमा लतीफ ने नौ नवंबर 2019 को छात्रावास में आत्महत्या कर ली थी। केरल की इस छात्रा के परिवार द्वारा आईआईटी-मद्रास के संकाय सदस्य पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाने के बाद राजनीतिक दलों ने मामले में विस्तृत जांच की मांग की। 

इस आत्महत्या मामले में द्रमुक समेत अन्य राजनीतिक दलों की तरफ से शुक्रवार को किए गए विरोध प्रदर्शन के बीच, संस्थान ने कहा कि वह केंद्रीय अपराध शाखा को सौंपी गई जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है।  आईआईटी मद्रास की छात्रा फातिमा लतीफ के आत्महत्या के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है। 

बता दें कि बीते सोमवार को आत्महत्या करने का मामला लोकसभा में भी उठा, जिस पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सचिव (उच्च शिक्षा) के नेतृत्व में ‘‘उच्चस्तरीय जांच’’ शुरू कर दी गयी है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

फातिमा लतीफ के लिए न्याय की मांग के साथ द्रमुक की युवा शाखा, कांग्रेस से संबद्ध नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया और भाकपा की विद्यार्थी शाखा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने संस्थान के सामने विरोध प्रदर्शन किए हैं। 

ईआईटी मद्रास ने एक बयान में कहा कि विद्यार्थी, संकाय, स्टाफ और निवासी “हमारी छात्रा फातिमा लतीफ की दुर्भाग्यपूर्ण एवं असमय मृत्यु और उसके बाद हुई घटनाओं से अत्यंत चिंतित हैं। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :चेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट