लाइव न्यूज़ :

IIT हैदराबाद के फाइनल ईयर के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'जीना मत भूलिए, जिंदगी एक ही है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 14:58 IST

31 जनवरी 2019 को भी मकैनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र एम अनिरुद्ध ने भी छात्रावास भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देIIT हैदराबाद के छात्र मार्क एंड्रयू चार्ल्स डिजाइनिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था। मार्क एंड्रयू चार्ल्स उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के नारिया लंका क्षेत्र का रहने वाला था। 

हैदराबाद के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Hyderabad (IIT-H) के एक फाइनल ईयर के छात्र ने अपने होस्टल में पंखे से लटककर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। घटना दो जुलाई 2019 की है। इस साल संस्थान में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। कहा जा रहा है कि छात्र को परीक्षा में कम नम्बर आये हैं और वह अपनी नौकरी को लेकर आश्नवश्त नहीं थे। 

हैदराबाद के संगारेड्डी के पुलिस उपाधीक्षक पी श्रीधर रेड्डी ने पीटीआई को बताया कि छात्र मार्क एंड्रयू चार्ल्स (2 जुलाई) सोमवार रात करीब 11 बजे होस्टल के अपने कमरे में गया था। उन्होंने बताया कि उसके नहीं दिखने पर मंगलवार दोपहर उसके मित्रों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे से लटका मिला। 

डिजाइनिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे छात्र ने कुछ दिन पहले अंतिम वर्ष की परीक्षा दी थी और अंतिम प्रजेन्टेशन की तैयारी कर रहा था। वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के नारिया लंका क्षेत्र का रहने वाला था। 

हैदराबाद पुलिस ने उसके पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। टाइस्म ऑफ इंडिया के मुताबिक ये सुसाइड नोट आठ पन्नों का है। जिसमें उन्होंने लिखा है, ''जीना मत भूलिए, आपके पास एक ही जिंदगी है।''

उसने यह भी लिखा है, ''मुझे परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं मिले हैं। दुनिया में असफलता का कोई भविष्य नहीं है। कोई भी संस्था किसी हारे हुये इंसान को नौकरी नहीं देता है।'' उसने यह भी लिखा है, हर इंसान की तरह मेरे भी कुछ सपने थे लेकिन फिलहाल वो खाली है।''

सुसाइड नोट में उसने अपने कुछ दोस्तों को खुश रहने की भी सलाह दी है। साथ ही उनका धन्यवाद भी किया है कि पिछले दो महीने उसके बहुत अच्छे गुजरे हैं। पुलिस ने बताया कि संभवत: अवसाद के कारण उसने यह कदम उठाया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को अंत्य परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। 

इस साल 31 जनवरी को मकैनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र एम अनिरुद्ध ने भी छात्रावास भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने