लाइव न्यूज़ :

पत्नी गई मायके तो पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 8, 2022 17:38 IST

वाराणसी के देहात क्षेत्र में ईंट-भट्टे पर ईंट पाथने का काम करने वाले एक मजदूर ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने वाले मजदूर का नाम धर्मेंद्र बताया जा रहा है। धर्मेंद्र के साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद वह काफी परेशान था।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेंद्र के साथ काम करने वालों ने बताया कि उसे शराब की लत थी और वह पत्नी से भी झगड़ा करता था झगड़े से तंग आकर धर्मेंद्र की पत्नी तीन दिन पहले बच्चों के साथ अपने मायके बिलासपुर चली गयी थीफोन पर पत्नी और बच्चों से बात करने के बाद धर्मेंद्र ने ईंट-भट्ठे से कुछ दूरी पर फांसी लगा ली

वाराणसी: पत्नी की नाराजगी और घर छोड़कर जाने से आहत एक पति ने फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना वाराणसी के देहात क्षेत्र के बड़ागांव थानाक्षेत्र स्थित बिरापट्टी निमिन्दीपुर के गांव की है।

जानकारी के मुताबिक ईंट-भट्टे पर ईंट पाथने का काम करने वाले एक मजदूर ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने वाले मजदूर का नाम धर्मेंद्र बताया जा रहा है। धर्मेंद्र के साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद वह काफी परेशान था। इसी वजह से उसने शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक धर्मेंद्र के साथ काम करने वालों ने बताया कि आये दिन उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता था, जिसके बाद तंग आकर उसकी पत्नी दो दिन पहले बच्चों के साथ अपने मायके छत्तीसगढ़ के बिलासपुर चल गयी।

साथी मजदूरों ने बताया कि धर्मेंद्र ने ईंट पथाई के दौरान अपनी पत्नी को फोन किया और उससे बात करके वो और भी परेशान हो उठा। छोड़ी देर काम करने के बाद अचानक वह गायब हो गया। उसके बाद कब उसने फांसी लगा ली किसी को भनक तक नहीं लगी।

मंगलवार की सुबह जब सभी मजदूर काम पर जाने के लिए अपनी-अपनी झोपड़ी से निकल रहे थे, तभी एक मजदूर भागता हुआ आया और उसने धर्मेंद्र के पेड़ से लटक जाने की सूचना दी। उसके बाद सभी मजदूर साथी भागते हुए उस पेड़ के पास पहुंचे तो देखा कि धर्मेंद्र पेड़ में बंधे एक लाल कपड़े के सहारे लटका हुआ है। लाश देखकर फौरन मजदूरों ने ईंट-भट्ठे के मालिक और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र का शव पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा करवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से ही धर्मेंद्र की पत्नी और परिजनों को भी सूचना दे दी।

जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला 40 साल का धर्मेंद्र बीते जनवरी 2022 से बड़ागांव थाना क्षेत्र के बीरापट्टी निमिन्दीपुर गांव में एक ईंट-भट्टे पर अपनी पत्नी चांद बाई के साथ ईंट पाथने का काम करता था।

ईट भट्ठे के मालिक और अन्य मजदूरों ने बताया कि धर्मेंद्र अक्सर शराब पीता था और अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। कई बार तो शराब के नशे में धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की। इसी मारपीट और रोज-रोज के लड़ाई-झगड़े से तंग आकर धर्मेंद्र की पत्नी तीन दिन पहले उसे बताए बगैर अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके बिलासपुर चली गयी।

पत्नी के जाने के बाद धर्मेंद्र काफी दुखी रहने लगा। फोन पर पत्नी और बच्चों से बात करने के बाद ईट-भट्टे से करीब 400 मीटर दूर स्थित एक शीशम के पेड़ में कपड़े का फंदा बनाकर झूल गया और खुद को मार डाला। 

टॅग्स :क्राइमवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट