लाइव न्यूज़ :

'जिस तरह अतीक अहमद ने मेरे पति को मारा, उसे भी वैसे मारा जाए,' उमेश पाल की पत्नी जया पाल का बयान

By रुस्तम राणा | Updated: April 11, 2023 16:06 IST

माफिया अतीक अहमद को हत्या के मामले में पूछताछ के लिए यूपी के प्रयागराज वापस लाए जाने पर मारे गए उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा, मैं मांग करती हूं कि जिस तरह अतीक अहमद ने मेरे पति को मारा, उसे भी वैसे ही मारा जाए।

Open in App

प्रयागराज: गैंगस्टर माफिया अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा गुजरात की साबरमती जेल से उसे फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल से लेकर रवाना हो गई है।

माफिया अतीक अहमद को हत्या के मामले में पूछताछ के लिए यूपी के प्रयागराज वापस लाए जाने पर मारे गए उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा, “मैं कार्यवाही के लिए प्रशासन को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं मांग करती हूं कि जिस तरह अतीक अहमद ने मेरे पति को मारा, उसे भी वैसे ही मारा जाए। उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए”

साथ ही जया पाल ने कहा कि जो हत्याकांड में शामिल हैं और अभी फरार चल रहे हैं पुलिस उनको भी पकड़कर एनकाउंटर में मार गिराए, ताकि उन्हें यह अहसास हो कि जीवन क्या है। उन्होंने न्यायपालिका और सरकार से मांग की है कि इस तरह के लोगों का समाज से खात्मा होना जरूरी है।  

वहीं उमेश पाल की मां शांति देवी का कहना है कि गहन पूछताछ की जानी चाहिए। अपराधियों को पकड़ा जाना चाहिए। 

हाल में प्रयागराज की एक विशेष अदालत ने पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले के प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल के अपहरण के मामले में माफिया-राजनेता एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद समेत तीन आरोपियों को दोषी पाया गया था और कोर्ट ने उन्हें सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।  

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला