लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद से महिला के खिलाफ अपराध का एक और मामला, घर में बेहोश मिली युवती के साथ यौन हमले की आशंका

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 1, 2019 08:24 IST

पुलिस को टेक्नीकल जॉब करने वाली एक युवती उसके घर में बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस युवती के साथ यौन हमले को अंजाम दिए जाने की आशंका जता रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद की एक पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर देश में उबाल है और इसी बीच एक और युवती के साथ कथित तौर पर यौन हमले को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस को टेक्नीकल जॉब करने वाली एक युवती उसके घर में बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस युवती के साथ यौन हमले को अंजाम दिए जाने की आशंका जता रही है।

हैदराबाद की एक पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर देश में उबाल है और इसी बीच शहर में एक और युवती के साथ कथित तौर पर यौन हमले को अंजाम देने का मामला सामने आया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस को टेक्नीकल जॉब करने वाली एक युवती उसके घर में बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस युवती के साथ यौन हमले को अंजाम दिए जाने की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच चल रही है। 

बता दें कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा कई तरह के जागरुकता अभियान चलाए जाए रहे हैं लेकिन देश आए दिन दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदातों से कलंकित हो रहा है। 

हैदराबाद पशु चिकित्सक के साथ गुरुवार रात को बलात्कार और फिर उसकी नृशंस हत्या ने देशभर के लोगों की रूप को कंपा दिया है। पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने बलात्कार किया था और फिर उसकी हत्या कर शव जला दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा है कि वह कोशिश करेंगी की मामले की रोजाना सुनवाई हो। 

उन्होंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और कहा कि यह घटना ‘‘दुखद और स्तब्ध कर देने वाली’’ है।  उन्होंने कहा कि इस घटना ने लड़कियों और महिलाओं का मनोबल कमजोर कर दिया है। सौंदरराजन ने कहा, ‘‘हम महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में प्रणाली में मौजूद कमियों को दूर करेंगे।’’

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?