लाइव न्यूज़ :

बीवी, 2 बच्चे किसी पर बोझ न बनें इसलिए उन्हें भी साथ ले जा रहा हूं, इंजीनियर का सुसाइड नोट, जानिए कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 20:00 IST

पुलिस ने बताया कि करीब सात लाख रुपए के कर्ज में डूबे व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी और छह वर्षीय तथा 18 माह के बेटे को शनिवार को विषाक्त भोजन खिला दिया और उसके बाद खुद भी जहर खा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देघर का दरवाजा बंद होने और किसी के अंदर से कोई जवाब ना देने के बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया।पुलिस कर्मियों और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और अंदर से क्षत-विक्षत शव बरामद हुए।

सॉफ्टवेयर कर्मचारी ने यहां कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि करीब सात लाख रुपए के कर्ज में डूबे व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी और छह वर्षीय तथा 18 माह के बेटे को शनिवार को विषाक्त भोजन खिला दिया और उसके बाद खुद भी जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को वे फोन नहीं उठा रहे थे, जिसके बाद उनका एक रिश्तेदार हस्थिनापुरम स्थित उनके घर गया।

घर का दरवाजा बंद होने और किसी के अंदर से कोई जवाब ना देने के बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और अंदर से क्षत-विक्षत शव बरामद हुए। कमरे से व्यक्ति द्वारा अपने पिता को लिखा एक पत्र भी मिला।

पत्र में उसने कर्ज ना चुका पाने और पिता का ध्यान ना रख पाने की अपनी बेबसी भी जाहिर की थी। उसने लिखा, ‘‘ मैं नहीं चाहता कि कोई भी मुझसे कर्ज के बारे में सवाल करे। मैं कई दिनों से सोया नहीं हूं... मैं डरा हुआ हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरी पत्नी और बच्चे किसी पर बोझ बने इसलिए उन्हें भी अपने साथ ले जा रहा हूं।’’ पुलिस ने रिश्तेदारों की शिकायत के आधार पर भादंवि की धारा 302 और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए