लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में हड़कंपः दो ‘ट्रांसजेंडर’ और दो बेघरों समेत चार लोगों की हत्या, पुलिस परेशान, हत्याओं के कारण का पता लगाया जा रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 16:31 IST

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों की हत्या करने वाले उनके करीबी हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों मृत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच थी।दो लोगों की अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। पीड़ितों की पहचान की जा रही है और हत्याओं के कारण का पता लगाया जा रहा है।

हैदराबादः हैदराबाद में अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात व्यक्तियों ने दो ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों और दो बेघरों समेत चार लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे टप्पाचबूतरा थाना इलाके में हमला हुआ।

दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा, “दोनों मृत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच थी।” पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों की हत्या करने वाले उनके करीबी हो सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह मैलरदेवपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। अधिकारी ने कहा कि दोनों पीड़ितों की पहचान की जा रही है और हत्याओं के कारण का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :हैदराबादतेलंगानाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?